Gas Cylinder Blast Insurance: पिछले दो-तीन दिनों से आग लगने के मामले सामने आ रहे हैं। इनमें ज्यादातर केस गैस-सिलेंडर के फटने के हैं, जो भीषण आग की वजह बने हैं। अजमेर के रेलवे स्टेशन के सामने वाले रेस्टोरेंट में गैस-सिलेंडर, भीषण गर्मी और तेज हवा के कारण आसपास आग लग गई। जबकि, ताजा मामला दिल्ली के विवेक विहार इलाके का है। जहां स्थित एक बेबी केयर अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट होने से बड़ा हादसा हुआ। वहीं, बात करें अगर घरेलू गैस-सिलेंडर की तो इसके फटने के भी कई मामले सामने आते रहते हैं। ऐसे में कंपनी द्वारा बीमा का फायदा भी दिया है, लेकिन कुछ उपयोगकर्ता गैस फटने पर बीमा का दावा नहीं कर पाते हैं।
सभी नहीं होते बीमा के हकदार
भारतीय तेल कंपनियों द्वारा गैस-सिलेंडर का यूज करने वालों को बीमा दिया जाता है, लेकिन कुछ लोग बीमा का क्लेम नहीं कर पाते हैं। इसकी वजह उनके द्वारा की गई गलती होती है। गैस कनेक्शन देने वाली कंपनियों की ओर से सिलेंडर पर बीमा तो दिया जाता है, लेकिन इसके लिए भी टर्म्स एंड कंडीशन्स होते हैं।
एक साल में सिर्फ 12 गैस सिलेंडर
भारत में कई कंपनियां हैं जो गैस कनेक्शन लेने के बाद 12 सिलेंडर की अनुमति देती हैं। कंपनी की ओर से ही गैस की सर्विस भी दी जाती है। लापरवाही से गैस-सिलेंडर का इस्तेमाल करना ब्लास्ट होने की वजह बन सकता है। ऐसे में बड़ा हादसा भी हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Fridge Blast Reason: फ्रिज में ब्लास्ट होने के ये हैं 3 कारण
न करें ये गलती
अगर आपने अपने गैस-सिलेंडर की कनेक्शन कंपनी की बजाए किसी और कंपनी का रेगुलेटर लगा रखा है तो आप बीमा के दावेदार नहीं हो सकते हैं। जबकि, उसी कंपनी का रेगुलेटर, पाइप या अन्य चीजों का यूज करने के बाद भी अगर सिलेंडर ब्लास्ट होता है तो कंपनी की ओर से बीमा की रकम नहीं दी जाती है। गैस सिलेंडर से हादसा होने पर कंपनी 50 लाख रुपये तक का बीमा देती है।
ये भी पढ़ें- CNG Car में कभी भी हो सकता है Blast, सिलेंडर को इस तरह अभी करें चेक
संबंधित खबरें
10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
16 mins agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
29 mins ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
2 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
2 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
4 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
4 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
5 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
6 hrs agoअदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
20 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines