हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Financial Planning Tips: घरेलू खर्चों के साथ आप कर सकती हैं अच्छी बचत, अपनाएं ये आसान टिप्स

विज्ञापन
Financial Planning Tips

Financial Planning Tips For Women: हर महिला जितना संभव हो उतना पैसा बचाने की कोशिश करती है। ज्यादातर महिलाएं पैसे बचाने की कोशिश तो करती हैं लेकिन बचा नहीं पातीं। अगर आप भी पैसे बचाना चाहती हैं तो आज हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे जिनकी मदद से आप पैसे बचा सकती हैं।

सेविंग करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

फाइनेंशियल गोल- जब हमारे पास कोई लक्ष्य होता है तो हम जितना संभव हो उतना पैसा बचाने में सक्षम होते हैं। ऐसे में आप पैसे बचाने के लिए एक फाइनेंशियल गोल बना सकती हैं। जैसे- अगर आपको कहीं जाना है या आप कोई ज्वेलरी बनवाना हैं तो आप इसके लिए पैसे बचा सकती हैं।

इमरजेंसी फंड- हमें कभी भी किसी भी समय आपात स्थिति का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में पैसों की जरूरत को पूरा करने के लिए इमरजेंसी फंड बहुत काम आता है। ऐसे में आप हर महीने कुछ पैसे इमरजेंसी फंड में जमा कर सकती हैं, जो भविष्य में आपके और आपके परिवार के बहुत काम आएंगे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- त्योहारों में शॉपिंग के लिए Credit Card और Buy Now Pay Later में से क्या है बेहतर ?

बजट- आपको हर महीने घरेलू खर्चों के लिए एक बजट बनाना चाहिए, इससे आपको काफी मदद मिलेगी और बजट के अनुसार ही पैसे खर्च करने की कोशिश करें। इससे आपको यह जानने में भी मदद मिलेगी कि हर महीने कितना पैसा खर्च होता है और आप कितना पैसा बचा सकती हैं। बचे हुए पैसों को आप सेव कर सकती हैं।

विज्ञापन

इन्वेस्टमेंट- आप घरेलू खर्चों से बचाए हुए पैसों को निवेश भी कर सकती हैं। निवेश करना इसलिए जरूरी है क्योंकि इससे हमारी सेविंग बढ़ती है। आपको अपना पैसा सही जगह पर इन्वेस्टमेंट करना चाहिए। इसके लिए आप चाहें तो एफडी करा सकती हैं या फिर म्यूचुअल फंड में भी निवेश कर सकती हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola