Festivals Business Ideas: त्योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है। लोगों ने धनतेरस, दिवाली, भाईदूज समेत आगामी त्योहारों के लिए शॉपिंग करना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से बाजारों में भी खरीदारों की लंबी लाइन लग चुकी है। जबकि, ये त्योहारी सीजन हर साल कई दुकानदारों के लिए भी कमाई का एक अच्छा मौका कहलाता है। तरह-तरह के बिजनेस को अपनाकर लोग मोटी कमाई कर सकते हैं। अगर आप भी इस दिवाली को अपने लिए खास बनाना चाहते हैं और किसी बिजनेस को शुरू करके कमाई करना चाहते हैं तो आप कुछ बिजनेस आइडियाज को अपना सकते हैं। आज हम आपके लिए ऐसे 5 बिजनेस आइडियाज लेकर आए हैं जिससे आपकी अच्छी कमाई हो सकती है।
1. Home Decoration Business Ideas
त्योहारी सीजन के दौरान घर को सजाने वाले सामान का कारोबार कारना एक अच्छा आइडिया हो सकता है। दिवाली जैसे त्योहारों पर लोग अपने घरों को सजाना ज्यादा पसंद करते हैं और इसके लिए अलग-अलग तरह के डेकोरेटिव आइटम्स को खरीदते हैं। आप लोगों की मांग को देखते हुए होम डेकोरेशन आइटम्स बेच सकते हैं।
ये भी पढ़ें- PNB का करोड़ों ग्राहकों को Pre-Diwali Gift! FD पर बढ़ाई ब्याज दर; देखें नई लिस्ट
2. Food stalls
बाजारों से लेकर फेस्टिवल मेले में खानपान का एक अलग क्रेज देखने को मिलता है। चाहे कोई शॉपिंग करने जाए या कहीं घूमने, खाने पीने की चीजें लोगों की पसंदों में से एक है। इसलिए आप फूड स्टॉल, रेस्टोरेंट या फूड शॉप को खोलकर कमाई कर सकते हैं। बस इसके लिए आपको लोगों की पसंद और ऐसी जगह का चयन करना होगा जहां भीड़ भाड़ ज्यादा रहती हो।
3. Gifts shop
हमारे त्योहारों और परंपराओं की सुंदरता काफी हद तक आदान-प्रदान किए जाने वाले गिफ्ट पर भी निर्भर करते हैं। दिवाली के अवसर पर कई लोग एक दूसरे को तोहफा देते हैं। ऐसे में आप इसका फायदा उठाकर गिफ्ट शॉप खोल सकते हैं, जिससे आपकी कमाई हो सकती है। बच्चों से लेकर बड़ों के लिए आप गिफ्ट आइटम्स रख सकते हैं। इसके अलावा आप भागवान की मूर्तियां भी रखकर बेच सकते हैं। दिवाली पर मां लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्तियां काफी बिकती हैं।
ये भी पढ़ें- Wipro: हफ्ते में 3 दिन ऑफिस आना जरूरी, पालन न करने वालों को दी चेतावनी- रिपोर्ट
4. Sweets shop
कोई भी त्योहार मिठाष्स के बिना अधूरा है। खासतौर पर दिवाली के साथ आने वाले त्योहारों पर मिठाईयों को खाने और खिलाने का दौर भी चालू रहता है। ऐसे में आप मिठाई की दुकान को खोलकर कमाई कर सकते हैं। त्योहारी सीजन में सभी को एक अच्छे स्वाद की मिठाई की तलाश रहती है। आप लड्डू, जलेबी, गुलाब जामुन जैसी मिठाईयों को बेचकर त्योहारी सीजन में अच्छी कमाई कर सकते हैं।
5. Flower Shop
अगर आप सिर्फ त्योहारी सीजन का फायदा उठाने के लिए कोई काम करना चाहते हैं तो फूलों की दुकान खोल सकते हैं। धनतेरस के साथ ही फूलों की खरीदारी भी काफी बढ़ जाती है। फूल मंडी से कम दाम में फूलों को लाकर आप मुनाफे के साथ बेच सकते हैं। इस दौरान गेंदे के फूल और कमल के फूलों की ज्यादा मांग रहती है।
संबंधित खबरें
भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
13 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
16 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
17 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
18 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
19 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
20 hrs agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
22 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
23 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
1 day agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines