सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी हाल के दिनों में नरमी आई है। गोल्ड को लेकर जहां एक्सपर्ट्स का मानना है कि डिमांड में कमी के चलते इसका भाव कुछ और कम हो सकता है। वहीं, चांदी को लेकर उनका नजरिया थोड़ा अलग है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, सिल्वर की कीमत में मौजूदा करेक्शन, एक बड़ी छलांग से पहले दो कदम पीछे हटने जैसा है।
शिफ्ट हो रहा फोकस
सोने की पहचान एक सुरक्षित निवेश के रूप में है। जबकि, चांदी अपनी दोहरी पहचान के लिए मशहूर है। निवेश के विकल्प के साथ-साथ उद्योगों में भी इसका बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है। चांदी का इंडस्ट्रियल यूज लगातार बढ़ रहा है, इसलिए विशेषज्ञों का फोकस अब चांदी पर शिफ्ट होने लगा है। चांदी की 50% से अधिक मांग औद्योगिक उपयोग से जुड़ी है, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स, सोलर पैनल, इलेक्ट्रिक वाहन और सेमीकंडक्टर शामिल हैं।
चांदी हॉटेस्ट इन्वेस्टमेंट
अमेरिकी बिजनेसमैन और प्रसिद्ध किताब रिच डैड पुअर डैड के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी (Robert Kiyosaki) ने हाल ही में चांदी को हॉटेस्ट इन्वेस्टमेंट करार दिया है। साथ ही उन्होंने भविष्यवाणी की है कि 2025 में चांदी की कीमत दोगुनी होकर 70 डॉलर प्रति औंस पहुंच सकती है। उनका कहना है कि चांदी, सोने या बिटकॉइन से अधिक मूल्यवान है। कियोसाकी के अनुसार, सोने और बिटकॉइन की आपूर्ति कम नहीं होगी, लेकिन चांदी की आपूर्ति कम हो रही है। इसलिए इसमें पैसा लगाना फायदेमंद रहेगा।
पहले से ज्यादा आकर्षक
दिग्गज इन्वेस्टर जिम रोजर्स का भी मानना है कि चांदी की कीमत तेजी से बढ़ेगी। रोजर्स ने कहा कि यदि उन्हें अगले 10 से 15 वर्षों के लिए कोई एसेट चुननी हो, तो वह चांदी होगी, क्योंकि इसमें तेजी से ऊपर जाने की क्षमता है। रोजर्स ने बताया कि चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से लगभग 40% नीचे कारोबार कर रही है, जिससे यह सोने की तुलना में अधिक आकर्षक खरीद बन गई है, जो पहले से ही रिकॉर्ड स्तर पर है। रॉबर्ट कियोसाकी की तरह जिम रोजर्स को भी विश्वास है कि चांदी अब पहले से ज्यादा शाइन कर सकती है।
अभी क्या है दाम?
भारत में चांदी की कीमत की बात करें, तो गुड रिटर्न्स के अनुसार यह 94,000 प्रति किलोग्राम चल रही है। जबकि पिछले शुक्रवार को यह 99,000 रुपये के भाव पर मिल रही थी। कुछ वक्त पहले सिल्वर ने एक लाख प्रति किलोग्राम का आंकड़ा पार किया था, ऐसे में मौजूदा गिरावट निवेश का एक अच्छा मौका हो सकता है। गौरतलब है कि चांदी का बड़े पैमाने पर इंडस्ट्री में इस्तेमाल होता है। सोलर पैनल, इलेक्ट्रॉनिक वाहन (EV), कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद, डिफेंस सिस्टम, मेडिकल, क्लीन एनर्जी और जल शुद्धिकरण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में चांदी का इस्तेमाल बढ़ रहा है। इस वजह से इसकी कीमतों में तेजी आ सकती है।
संबंधित खबरें
PM Kisan 24th Installment Update: दिवाली से पहले आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त! लिस्ट में अपना नाम पक्का करने के लिए तुरंत करें ये 3 काम
41 mins agoBank Open or Closed Tomorrow: क्या कल 3 अक्टूबर को खुलेंगे बैंक? जाने से पहले देख लें RBI की यह लिस्ट
1 hr agoEPFO Wage Ceiling Increase 2026: कटकर आई सितंबर की सैलरी? EPFO के नए नियम से घटी इन-हैंड सैलरी
2 hrs agoDA Hike: 8वें वेतन आयोग से पहले सिक्किम सरकार का बड़ा तोहफा! DA 5% बढ़ा, जानिए किसे कितना फायदा मिलेगा
5 hrs agoGandhi jayanti: स्वदेशी का प्रतीक खादी कैसे बना करोड़ों का बिजनेस मॉडल? जानिए 2 अक्टूबर पर बिजनेस का बड़ा ट्रेंड
5 hrs agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
6 hrs agoNew Property Tax : हरियाणा में 11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानिए 10 अक्टूबर तक कैसे उठाएं छूट का फायदा
9 hrs ago2 October No UPI Day: 2 अक्टूबर को 'नो यूपीआई डे', दुकानों पर काले कपड़े से ढके रहेंगे QR कोड, जेब में रखें कैश
9 hrs agoGandhi Jayanti Bank Holiday: आज बैंक रहेंगे बंद, देखें अक्टूबर महीने की RBI Bank Holidays की पूरी लिस्ट
10 hrs agoBank Holiday: क्या कल गांधी जयंती पर खुलेंगे बैंक? जानिए एटीएम और यूपीआई से जुड़े नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines