हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

EPFO के करोड़ों खातधारकों के लिए अहम खबर, फ्रीजिंग और डी-फ्रीजिंग को लेकर बदले नियम

EPFO new rules: देश में धोखाधड़ी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पल भर में लोगों के बैंक खाते खाली हो जा रहे हैं। इन सबको देखते हुए EPFO ने नई SOP जारी की है।

विज्ञापन
EPFO ने फ्रीजिंग और डी-फ्रीजिंग को लेकर बदले नियम, क्या आपको पता है?

EPFO New Rules: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने खातों को फ्रीज और डी-फ्रीज करने के लिए एसओपी जारी किया है। ईपीएफओ ने वेरिफेकेशन के लिए सदस्य आईडी, सार्वभौमिक खाता संख्या या प्रतिष्ठानों को फ्रीज करने के लिए नई समय सीमा तय की है। इसका मकसद धोखाधड़ी को रोकना है।

30 दिन में कराना होगा सत्यापन

ईपीएफओ की एसओपी के मुताबिक, फ्रीज किए गए खातों का सत्यापन 30 दिन तक कराया जा सकता है। हालांकि, इस समय-सीमा को बाद में 14 दिनों तक बढ़ाया जा सकता है। ईपीएफओ के इस कदम से पैसों की सुरक्षा, धोखाधड़ी और अनधिकृत निकासी को रोकने में मदद मिलेगी

विज्ञापन

पैसों की सुरक्षा EPFO की पहली प्राथमिकता

EPFO के मुताबिक, उसकी पहली प्राथमिकता खातों में मौजूद पैसों की सुरक्षा करना है। अगर धोखाधड़ी की कोई संभावना दिखती है तो MID/UAN के संचालन पर रोक लगा दी जाएगी। बता दें कि EPFO से कर्मचारी भविष्य निधि, कर्मचारी पेंशन योजना और कर्मचारी जमा लिंक्ड बीमा योजना जैसी योजनाओं के जरिए छह करोड़ से अधिक लोग जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Airline ticket fraud से बचने के लिए अपनाएं ये 6 तरीके, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

ईपीएफओ ने खातों की सुरक्षा के लिए कई उपाय किए हैं। उसने सदस्य आईडी और यूएएन के लिए सत्यापन की कई परतें लागू की हैं। इसका मकसद संदिग्ध खातों या लेनदेन के संभावित मामलों की पहचान करना और डुप्लिकेट या धोखाधड़ी वाली निकासी को रोकना और पैसों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

विज्ञापन

धोखाधड़ी की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करेगा ईपीएफओ

ईपीएफओ का कहना है कि अगर अनियमितताओं या धोखाधड़ी की कोई शिकायत मिलती है तो वह इस पर तुरंत कार्रवाई करेगा। ईपीएफओ ने कहा कि वह ऐसे मामलों में आपराधिक मुकदमा चलाने के लिए अधिकारियों को जानकारी देगा। इस दौरान जो खामी सामने आएगी, उसके लिए फील्ड कार्यालय के अधिकारी जिम्मेदार होंगे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: PMJAY Update: करोड़ों बैंक खाते बंद! आप भी कर लें चेक और फिर से Inactive अकाउंट करें Active

क्षेत्रीय कार्यालय करेगा धोखाधड़ी से निकाले गए पैसों की वसूली

विज्ञापन

एसओपी के मुताबिक, धोखाधड़ी से निकाली गई राशि के मामले में, संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय राशि की मात्रा निर्धारित करेगा। क्षेत्रीय कार्यालय ही ब्याज के साथ पैसे की वसूली करेगा। इसके बाद जो राशि प्राप्त होगी, उसे सदस्य के खाते में फिर से जमा कर दिया जाएगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola