Elon Musk Tesla Share Price: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद एलन मस्क की संपत्ति में जबरदस्त उछाल आया है। मस्क की कुल संपत्ति में एक ही दिन में 26.5 अरब डॉलर यानी करीब 2,442,670 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिली है, जिससे उनकी कुल संपत्ति 290 अरब डॉलर तक पहुंच गई। अगर यह उछाल जारी रहा, तो मस्क जल्द ही 300 अरब डॉलर के क्लब में शामिल हो सकते हैं। इतना ही नहीं बुधवार को मस्क की कंपनी टेस्ला के शेयर्स तो मानो रॉकेट बन गए। एक ही दिन में इन शेयर्स में 14.75 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस वक्त टेस्ला का शेयर प्राइस 288.53 डॉलर पर बना हुआ है।
5 साल में 1054% तक का रिटर्न?
हालांकि शुरुआती कारोबार में शेयर्स में गिरावट भी देखने को मिली थी और ये एक बार तो 278 डॉलर पर आ गया था। बता दें कि टेस्ला के शेयर में पिछले एक महीने में 4% का उछाल आया है, जबकि 3 महीने में 25% से ज्यादा का रिटर्न दिया है। जबकि पिछले 5 सालों में टेस्ला के शेयर ने 1054% तक का रिटर्न दिया है।
क्यों रॉकेट बने शेयर?
डोनाल्ड ट्रंप की चुनावी जीत के बाद टेस्ला के शेयर्स में 14.75% की बढ़ोतरी हुई। इन्वेस्टर्स का मानना है कि ट्रंप की जीत से इलेक्ट्रिक वाहनों पर दी जाने वाली सब्सिडी में कमी आएगी, जो टेस्ला के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
इन अरबपतियों की संपत्ति में भी उछाल
ट्रंप की जीत के बाद कई अमेरिकी अरबपतियों की संपत्ति में उछाल देखा गया है। इनमें जेफ बेजोस, लैरी एलिसन, वॉरेन बफेट, लैरी पेज, सर्गेई ब्रिन, जेनसेन हुआंग, माइकल डेल, स्टीव बाल्मर और बिल गेट्स शामिल हैं।
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक…
- एलन मस्क की संपत्ति में 26.5 अरब डॉलर का इजाफा
- लैरी एलिसन की संपत्ति में 9.88 अरब डॉलर का इजाफा
- वॉरेन बफेट की संपत्ति में 7.58 अरब डॉलर का इजाफा
- लैरी पेज की संपत्ति में 5.53 अरब डॉलर का इजाफा
- सर्गेई ब्रिन की संपत्ति में 5.17 अरब डॉलर का इजाफा
- जेनसेन हुआंग की संपत्ति में 4.86 अरब डॉलर का इजाफा
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
2 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
2 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
1 day agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
1 day agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
1 day agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
1 day agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines