हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Jio, Airtel से भी सस्ता इंटरनेट देंगे मस्क!, जल्द भारत में होने जा रही एंट्री

मस्क अपनी कंपनी स्टारलिंक से जियो और एयरटेल को टक्कर देने की तैयारी कर चुके हैं। इसके लिए जल्द ही भारत में एंट्री करने वाले हैं।

विज्ञापन
Photo Credit: Google

Elon Musk Starlink: भारत में एयरटेल और जियो ने टेलीकॉम सेक्टर में अपना कब्जा किया हुआ है। लेकिन अब एक ऐसे कारोबारी की एंट्री होने वाली है जो इस कंपटीशन को आगे के लेवल पर ले जाने का माद्दा रखता है। दरअसल दोनों जिओ और एयरटेल को टक्कर देने के लिए एलन मस्क एंट्री करने वाले है। अपनी स्टारलिंक कंपनी की बदौलत मुकेश अबानी और मित्तल के लिए समस्या खड़ी कर सकते हैं। चलिए जानते हैं आज के इस आर्टिकल में।

भारत में बन जाएगी तीसरी कंपनी

पहले बात खबर की और खबर ये है कि एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को भारत में कारोबार का लाइसेंस मिलने वाला है। लाइसेंस मिलने के बाद स्टारलिंक भारत में सैटेलाइट और डाटा कम्युनिकेशन सर्विसेज की शुरुआत करेगी। अभी की बात करें तो विश्वभर के 60 देशों में स्टारलिंक अपनी सर्विस दे रही है। भारत की बात करें तो अभई तक जियो और एयरटेल पास ही सैटेलाइट और डाटा कम्युनिकेशन का लाइसेंस है। जिसमें जियो की सैटकॉम के साथ एयरटेल की वनवेब शामिल है।

पिछले साल नहीं मिल सका था लाइसेंस

लेकिन अब ये लाइसेंस इन दोनों के अलावा एलन मस्क की स्टारलिंक को भी मिलने जा रहा है। वैसे भारत में आने की ये मस्क की दूसरी कोशिश है। आपको याद होगा कि पिछले साल मस्क को भारत में लाइसेंस का अप्रूवल नहीं मिल पाया था। फिर भी कंपनी ने प्री बुकिंग स्टार्ट कर दी थी। जिसके बाद कंपनी को पैसा लौटाना पड़ा था। लेकिन इस बार हालत दूसरे नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें-  Adani ने चली 14,000 करोड़ की बड़ी चाल, ग्रीन एनर्जी के बनेंगे बादशाह!

इससे पहले मुकेश अंबानी ने किया बड़ा ऐलान

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही मुकेश अंबानी की जिओ ने भी अपने स्पेस फाइबर को लॉन्च किया था। और अब मस्क की कंपनी की एंट्री हो रही है, यानी कह सकते हैं कि सर्विस देने से पहले कंपनी एक दूसरे के सामने आ चुकी हैं। खैर, कुछ भी हो इतना तो साफ है कि इससे ग्राहकों का ही फायदा होना है, क्योंकि जितनी प्राइस वॉर होगी, उतने ही किफायती नेट मिलेगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें