World Richest Person: ट्विटर (Twitter), टेस्ला (Tesla), स्पेसएक्स (SpaceX) जैसी कंपनियों के मालिक Elon Musk को ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स की जारी एक रिपोर्ट में दुनिया का सबसे अमीर शख्स बताया गया। हालांकि, कुछ घंटों में ही उन्होंने यह ओहदा खो दिया। लग्जरी ब्रांड लुई वुइटन (Louis Vuitton) की मूल कंपनी LVMH के सीईओ Bernard Arnault ने उन्हें पीछे छोड़ते हुए एक बार फिर से दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब हासिल कर लिया है। सबसे धनी व्यक्ति के रूप में मस्क का नाम बेहद कम समय के लिए रहा। वे बुधवार को LVMH के शेयरों में 2.6% की गिरावट आने के बाद नंबर बन गए, लेकिन फिर जल्द ही दोबारा नंबर 2 पर आ गए।
फोर्ब्स रीयल-टाइम अरबपतियों की सूची के आधार पर, बर्नार्ड अर्नाल्ट की कुल संपत्ति 216 अरब डॉलर तक पहुंच गई है। वहीं, एलन मस्क की वर्तमान संपत्ति 200 अरब डॉलर से अधिक देखी गई। बता दें कि मस्क ऐसे शख्स हैं जिन्होंने 2022 में अपनी नेटवर्थ में 100 बिलियन डॉलर से अधिक की गिरावट देखी थी। पिछले साल दिसंबर में भी अर्नाल्ट द्वारा दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में मस्क को पीछे छोड़ा गया था।
एलन मस्क कब बने पहली बार नंबर 1
जनवरी 2021 में एलन मस्क ने 185 बिलियन डॉलर से अधिक की संपत्ति का दावा करते हुए पहली बार दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बनने का गौरव प्राप्त किया। ट्विटर के अधिग्रहण के दौरान मस्क की दौलत पर असर पड़ा। ट्विटर के मालिक बनने के बाद मस्क के नेतृत्व में कंपनी को वित्तीय कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
पोर्टफोलियो वैल्यूएशन पर फिडेलिटी की मासिक रिपोर्ट के अनुसार, यह अनुमान लगाया गया है कि ट्विटर का वर्तमान मूल्य उस राशि का लगभग एक-तिहाई है जो एलन मस्क ने शुरू में माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म के लिए भुगतान किया था।
संबंधित खबरें
'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
15 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines