हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Mahadev App Case: डाबर ग्रुप ने सट्टेबाजी मामले में जारी किया बयान, रेलिगेयर के अधिग्रहण पर कही बड़ी बात

Dabur Group Statement Mahadev App Case Religare Acquisition: डाबर समूह और बर्मन परिवार ने सट्टेबाजी एप घोटाले से किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया है।

विज्ञापन
Dabur Group issued statement Mahadev App Case and Religare acquisition

Dabur Group Statement Mahadev App Case Religare Acquisition: मुंबई पुलिस ने महादेव सट्टेबाजी एप मामले में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी के रूप में नामित 31 लोगों में डाबर ग्रुप के अध्यक्ष मोहित बर्मन और निदेशक गौरव बर्मन का नाम भी शामिल किया है। हालांकि मीडिया में खबरें आने के बाद डाबर ग्रुप और बर्मन परिवार ने इस पर बयान जारी किया है। डाबर समूह और बर्मन परिवार ने सट्टेबाजी एप घोटाले से किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया है।

औपचारिक सूचना नहीं मिली

बर्मन परिवार के एक प्रवक्ता ने कहा कि मुंबई पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर और मीडिया में रिपोर्ट पर उन्हें कोई औपचारिक सूचना नहीं मिली है। प्रवक्ता ने कहा, “हमें ऐसी किसी भी एफआईआर की सूचना नहीं मिली है। हालांकि, हमने एफआईआर देखी है जिसे मीडिया हाउसों में प्रसारित किया जा रहा है। एफआईआर स्पष्ट रूप से झूठी और आधारहीन है। एफआईआर में सब गलत बताया गया है। उसका सच्चाई से कोई लेना देना नहीं है।”

किसी भी आरोपी से नहीं मिले

परिवार के प्रवक्ता ने कहा- मीडिया में प्रसारित की जा रही एफआईआर की प्रति के अनुसार मोहित बर्मन और गौरव बर्मन सीधे तौर पर कुछ आरोपियों से संबंधित होने का आरोप लगाया जा रहा है। ‘अनसीन एग्जीबिट-F’ में तथाकथित रिश्तों को उजागर करने की बात कही जा रही है। परिवार का यह भी कहना है कि वे मुंबई पुलिस द्वारा एफआईआर में नामित किसी भी आरोपी से कभी नहीं मिले हैं।

विज्ञापन

रेलिगेयर के अधिग्रहण को रोकने का प्रयास

”दिलचस्प बात यह है कि एफआईआर ऐसे समय में आई है जब बर्मन परिवार ने रेलिगेयर एंटरप्राइजेज में अपनी मौजूदा हिस्सेदारी 21.24% बढ़ाने की मांग की है। उसने सेबी टेकओवर कोड के तहत ओपन ऑफर किया है। प्रवक्ता ने कहा, यह एफआईआर और कुछ नहीं बल्कि बर्मन परिवार द्वारा रेलिगेयर एंटरप्राइजेज लिमिटेड के अधिग्रहण को रोकने के प्रयास में उठाया गया एक कदम है।”

प्रवक्ता ने बर्मन परिवार की ओर से आरोप लगाया कि यह परिवार पर दबाव बनाने की चाल लगती है। प्रवक्ता ने कहा, “बर्मन परिवार इन कदमों से स्तब्ध है, जो पूरी तरह से अवैध हैं। फिर भी, हम दृढ़ हैं कि हम रेलिगेयर एंटरप्राइजेज के अधिग्रहण के साथ आगे बढ़ेंगे।”

विज्ञापन

https://twitter.com/justforpeople/status/1724371720457359453

इससे पहले मुंबई पुलिस ने 32 आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और जुए की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की थी। एफआईआर के अनुसार मोहित बर्मन को 16वें, जबकि गौरव बर्मन को 18वें नंबर पर आरोपी के तौर पर लिस्ट किया गया है।

विज्ञापन

प्रकाश बैंकर की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई शिकायत

सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश बैंकर की शिकायत के आधार पर 7 नवंबर को एफआईआर दर्ज की गई थी। यह मामला महादेव एप की सब्सिडरी खिलाड़ी नाम की सट्टेबाजी एप चलाने के आरोप में दर्ज किया गया है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कथित महादेव बुक ऑनलाइन सट्टेबाजी एपीपी सिंडिकेट की भी जांच कर रहा है। इस सट्टेबाजी सिंडिकेट के प्रमोटर कथित तौर पर विदेश में बैठे हैं और अपने दोस्तों और सहयोगियों की मदद से पूरे भारत में हजारों पैनल चला

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola