नई दिल्ली : अडानी समूह की अंबुजा सीमेंट (Ambuja Cements) ने करीब 5,000 करोड़ रुपये में पश्चिम भारत की प्रमुख सीमेंट कंपनी सांघी इंडस्ट्रीज (SIL) में हिस्सेदारी (Ambuja Cements SIL Deal) अधिग्रहण का ऐलान किया। वहीं, अब इस अधिग्रहण पर भी सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस ने इस अधिग्रहण को लेकर केंद्र सरकार पर एक बार फिर अडानी समूह (Adani Group ) को अप्रत्यक्ष रुप से फायदा पहुंचाने का आरोप लगा लगाया है।
कांग्रेस का इस अधिग्रहण का हावाला देते हुआ आरोप लगाया है कि केंद्र की बीजेपी सरकार अडानी समूह को लाभ पहुंचाने के लिए जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और मीडिया प्रभारी, जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने आरोप लगाया कि अडानी समूह ने अपने कंपटीशन वाली कंपनियों पर जांच एजेंसियों की ओर से डाली गई रेड का फायदा उठाया है।
अडानी समूह के स्वामित्व वाली अंबुजा सीमेंट्स ने भारत की तीसरी सबसे बड़ी सीमेंट उत्पादक कंपनी श्री सीमेंट, सांघी इंडस्ट्रीज को अधिग्रहण करने का सौदा किया था। इसके बाद, श्री सीमेंट से जुड़ी पांच जगहों पर इनकम टैक्स ने छापेमारी की थी।
कांग्रेस ने पहले ही इस मामले में गुजरात में स्थित सांघी इंडस्ट्रीज लिमिटेड (SIL) कंपनी के अधिग्रहण पर भी गड़बड़ी का आरोप लगाया था। जयराम रमेश के अनुसार, SIL के अधिग्रहण के लिए अडानी समूह के साथ बातचीत कर रही थी, और इसके एक महीने बाद ही अडानी समूह ने श्री सीमेंट को अधिग्रहण किया।
जयराम रमेश ने कहा कि अडानी के साथ प्रतिस्पर्धा करने वाली कंपनियों को हवाई अड्डों, बंदरगाहों और सीमेंट जैसे क्षेत्रों में जांच एजेंसियों के माध्यम से रोका गया है। इसके कारण, अधिकतर संपत्ति अंततः अडानी के पास आ गई।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
12 hrs agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
19 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
19 hrs ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
21 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
22 hrs agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
23 hrs agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
1 day agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
1 day agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
1 day agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines