Wrong Traffic Challan: भारत देश डिजिटल हो रहा है। सभी काम अब लगभग ऑनलाइन किए जा रहे हैं। तो ऐसे में ट्रैफिक पुलिस कैसे पीछे रह सकती है। ट्रैफिक पुलिस अब चालान के लिए लोगों को रोकती नहीं है बल्कि ट्रैफिक ऐप से फोटो लेकर चालान काट देती है। इससे ट्रैफिक पुलिस को जरूर आराम मिला है लेकिन लोगों के लिए समस्या खड़ी हो गई है। हर दिन सुनने में आता है कि गलती ना होने के बाद भी ट्रैफिक पुलिस ने चालान काट दिया, इसकी जानकारी तब हुई जब फोन पर इसका अलर्ट मैसेज आया या फिर ऑनलाइन चेक किया।
पर आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। सरकारी की तरफ से इसके खिलाफ शिकायत का भी रास्ता दिया गया है। कुछ आसान स्टेप्स के जरिए आप घर बैठ कर गलत चालान के खिलाफ अपनी शिकायत दर्ज कराकर खुद को नुकसान से बचा सकते हैं।
शिकायत के लिए इन आसान स्टेप्स को करें फॉलो
1. ऑफिशियल ट्रेफिक की वेबसाइट Ministry of Road Transport and Highways (parivahan.gov.in) पर जाएं।
2. लिंक खुलते ही कंपलेंट के सेक्शन पर क्लिक करें
3. इसके बाद लॉग इन करें। साथ में अपना नाम, अपना नंबर, अपना चालान नंबर जैसी डिटेल्स वहां दें।
4. फिर अपने चालान की कॉपी को अपलोड करें। इसके लिए आपको कैप्चा वैरिफाई करना होगा।
5. अपलोड प्रोसेस होने के बाद सब्मिट पर क्लिक करें। इसी के साथ आपकी कंपलेंट दर्ज हो चुकी है। इसके लिए आपसे कोई भी फीस चार्ज नहीं की जाएगी।
शिकायत हेल्पलाइन नंबर और मेल से भी कर सकते हैं
इतना ही नहीं शिकायत आप पोर्टल के साथ-साथ हेल्पलाइन नंबर और मेल के जरिए भी कर सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर 11-2584-4444,1095 और मेल info@delhitrafficpolice.nic.in है, जिस पर 24 घंटे शिकायत की जा सकती है।
शिकायत करने के बाद ट्रैक करना भी है आसान
शिकायत करने के बाद अगर आपको ट्रैक करना है कि क्या अभी तक उसका हल निकला या नहीं, उसके लिए Ministry of Road Transport and Highways (parivahan.gov.in) पर जाकर Ticket Status पर क्लिक करें। वहां अपनी शिकायत नंबर को डालकर कैप्चा डालें और सब्मिट कर दें। इसके बाद इसका स्टेट्स आपको बता दिया जाएगा।
संबंधित खबरें
भारत में दुबई से भी सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल? आंकड़ों ने किया हैरान
2 hrs agoदूसरी तिमाही में 145% बढ़ा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा
2 hrs ago$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
5 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
7 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
8 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
11 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
12 hrs ago100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
1 day agoअदाणी ग्रीन ने खावड़ा में बनाया दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्लांट
1 day agoJio IPO ने रचा इतिहास, 100 मिनट में फुल हुआ आईपीओ; जानें कैसे पाएं शेयर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines