Budget 2024: कल यानी 1 फरवरी को अंतरिम बजट आ रहा है, इससे पहले ही सरकार ने एक ऐसी घोषणा की है जिससे मोबाइल फोन इंडस्ट्री में सभी के चेहरे खिल उठे हैं। दरअसल सरकार का ये फैसला सीधे तौर पर आम आदमी को राहत देने वाला है। केंद्र ने मोबाइल फोन के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कुछ पार्ट्स पर आयात शुल्क 15% से घटाकर 10% कर दिया है। जिससे देश में स्मार्टफोन और भी सस्ते होने की उम्मीद है।
ये पार्ट्स होंगे सस्ते
सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि मोबाइल फोन के हिस्सों जैसे बैक कवर, बैटरी कवर, जीएसएम एंटीना, प्राइमरी कैमरा लेंस और प्लास्टिक और अन्य मैकेनिकल मेटल ऑब्जेक्ट्स पर आयात शुल्क घटाकर 10% कर दिया गया है। इसके अलावा इन कंपोनेंट्स के मैन्युफैक्चरिंग के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले इनपुट पर आयात शुल्क शून्य कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें : प्रधानमंत्री रहते तीन लोग कर चुके हैं बजट पेश
ग्लोबल मनुफक्चरर्स की एंट्री!
टैक्स कंसल्टेंसी फर्म मूर सिंघी के डायरेक्टर रजत मोहन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मोबाइल फोन के हिस्सों के आयात पर शुल्क में कटौती से बड़े ग्लोबल मनुफक्चरर्स को भारत में बड़े पैमाने पर मोबाइल असेंबली लाइनें सेट अप करने में मदद मिलेगी और मोबाइल फोन के निर्यात में काफी उछाल आएगा। वहीं सरकार ने इस फैसले पर इंडिया सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (आईसीईए) ने एक बयान में कहा कि यह कदम भारत के मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरिंग को और ज्यादा कॉम्पिटिटिव बना देगा।
लगातार उठ रही थी ये मांग!
जानकारी के लिए बता दें कि मोबाइल फोन सेक्टर से जुड़ी कई कंपनियां लगातार भारत में स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग की लागत को कम करने की मांग कर रही थी। साथ ही चीन और वियतनाम जैसे रीजनल कॉम्पिटिटर्स के साथ एक लेवल पर कम्पटीशन करने के लिए लगभग 10 साल से इम्पोर्ट ड्यूटी में कम करने की मांग कर रही थी। अब सरकार ने संसद में बजट पेश होने से ठीक एक दिन पहले ये बड़ा तोहफा दिया है।
ये भी पढ़ें : कैसे और कहां दिखेगा बजट 2024 का लाइव भाषण?
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
12 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
14 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
14 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
17 hrs agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
18 hrs agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
20 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
21 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
21 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
1 day agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines