BSNL vs Reliance Jio: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अपनी आगामी 5जी सेवा को लेकर सुर्खियां बटोर रहा है। कंपनी की प्लानिंग अपने नए 5जी नेटवर्क के जरिए हाई-स्पीड इंटरनेट और उन्नत कॉलिंग सुविधाएं देने की है। इससे जियो और एयरटेल जैसी दिग्गज कंपनियों को कड़ी टक्कर मिलने के आसार हैं। बीएसएनएल ने यह कदम ऐसे समय में उठाया है जब सोशल मीडिया पर लोगों को जियो और एयरटेल की महंगी सेवाओं को छोड़कर बीएसएनएल अपनाने के लिए बढ़ावा दिया जा रहा है।
इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, कीमतों में बढ़ोतरी लागू होने के बाद से एसएनएल ने 2.75 मिलियन से अधिक ग्राहक जोड़े हैं, जिनमें बड़ी संख्या में पोर्ट-इन उपयोगकर्ता भी शामिल हैं। एसएनएल ने अपनी 5G सेवाओं को शुरू करने के लिए कई स्टार्टअप और कंपनियों के साथ साझेदारी की है। इससे उपभोक्ताओं को सस्ते दामों पर 5G सेवाएं मिलने की उम्मीद है। निजी कंपनियों मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया द्वारा हाल ही में दरों में बढ़ोतरी के बाद एसएनएल के नए ग्राहकों में वृद्धि देखी गई है।
बीएसएनएल को टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), लेखा वायरलेस और अमंत्य टेक्नोलॉजीज जैसी कई प्रमुख भारतीय कंपनियों से परीक्षण प्रस्ताव मिले हैं। ये कंपनियां वॉयस, वीडियो, डेटा, नेटवर्क स्लाइसिंग, प्राइवेट ऑटोमेटिक ब्रांच एक्सचेंज (PABX) जैसी विभिन्न 5G-आधारित सेवाओं का पता लगाएंगी।
उधर, केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि बीएसएनएल के ग्राहकों की संख्या बढ़ रही है। कंपनी का घरेलू 4जी नेटवर्क भी तैयार है। इसे 5जी में बदलने का काम चल रहा है। सिंधिया ने कहा, ‘कई लोगों ने पूछा था कि जब जियो, एयरटेल और वोडाफोन ने 4जी नेटवर्क शुरू किया तो बीएसएनएल ने क्यों नहीं? यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प था कि अगर हमें सरकारी कंपनी का नेटवर्क विकसित करना है तो हम चीन या किसी अन्य विदेशी देश के उपकरणों का उपयोग नहीं करेंगे।’
सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ के तहत संकल्प लिया है कि भारत अपना खुद का 4जी स्टैक, कोर सिस्टम या टावर विकसित करेगा। इसे रेडिएशन एक्सेस नेटवर्क (आरएएन) कहा जाता है। भारत अपनी तकनीक विकसित करेगा और देशवासियों को 4जी नेटवर्क देगा। इसमें हमें डेढ़ साल लग गए। भारत अपनी स्वदेशी तकनीक रखने वाला पांचवां देश बन गया है। टावर लगाने का काम चल रहा है। तेजस नेटवर्क, सी-डॉट और टीसीएस जैसी भारतीय कंपनियां विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही हैं। बीएसएनएल इसे लागू कर रहा है।
संबंधित खबरें
UP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
40 mins agoधनतेरस से पहले सस्ता हुआ सोना और चांदी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
1 hr agoक्या RBI जारी करेगा 1000 का नया नोट? PIB Fact Check ने बताई सच्चाई
4 hrs agoकच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, क्या सस्ता हो गया पेट्रोल-डीजल? चेक करें
4 hrs agoइन कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का एडहॉक बोनस; खाते में आएंगे 6,908 रुपये
5 hrs agoभारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अदाणी ग्रुप का बड़ा योगदान: जेफरी सैक्स
18 hrs agoएक सप्ताह में चांदी 13000 और सोना 1576 रुपये सस्ता, जानें आज का नया भाव
22 hrs agoनोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का बदला समय, अब इतने बजे तक मिलेगी ट्रेन
22 hrs agoAmbuja Cements का धमाकेदार प्लान! 2030 तक 155 MTPA होगी क्षमता
23 hrs agoसेंसेक्स 1,000 अंक उछला, निफ्टी 23,300 के पार; रिलायंस के नतीजों ने भरा दम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines