Blinkit: डिलीवरी पार्टनर्स के विरोध के बीच Zomato के स्वामित्व वाले क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म Blinkit ने सोमवार को कहा कि वह दिल्ली और गुरुग्राम में अपने कुछ डार्क स्टोर्स को स्थायी रूप से बंद कर रहा है। ब्लिंकिट ने एक संदेश में कहा, ‘प्रिय ब्लिंकिट पार्टनर, हम स्टोर से ग्राहकों को सेवाएं प्रदान करने के लिए आपका धन्यवाद देते हैं। आप सब पिछले 3-4 दिन से स्टोर पर काम नहीं कर रहे हैं और बहुत बातचीत के बावजूद काम शुरू नहीं हुआ है। इसलिए कंपनी को इस स्टोर को हमेशा के लिए बंद करना पड़ रहा है।’
कंपनी ने पत्र में आगे कहा, ‘चूंकि यह स्टोर स्थायी रूप से बंद हो रहा है, हम आपकी सभी आईडी अक्षम कर रहे हैं। किसी भी बातचीत के लिए, आप Support पर संपर्क कर सकते हैं।’
केवल कुछ डार्क स्टोर ही चालू
गुरुग्राम में ब्लिंकिट की जरूरतों को पूरा करने वाले 31 डार्क स्टोर्स में से अब केवल कुछ ही स्टोर स्थानीय पुलिस और कंपनी द्वारा तैनात बाउंसरों से सुरक्षा के साथ काम कर रहे हैं।
डार्क स्टोर्स क्या हैं?
क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के विशिष्ट स्थान होते हैं जिन्हें ‘डार्क स्टोर्स’ कहा जाता है जहां वे डिलीवरी के लिए अपने उत्पादों को स्टोर और पैकेज करते हैं। डार्क स्टोर्स से डिलीवरी वर्कर्स को पैकेज डिलीवर करने की अनुमति है। जोमैटो के बोर्ड ने पिछले साल ऑल-स्टॉक डील में 4,447 करोड़ रुपये में ब्लिंकिट के अधिग्रहण को मंजूरी दी थी।
क्यों हो रहा विरोध?
दरअसल, डिलिवरी पार्टनर पेमेंट स्ट्रक्चर में हालिया बदलावों का विरोध कर रहे हैं। ब्लिंकिट की संशोधित भुगतान संरचना के अनुसार, डिलीवरी पार्टनर्स को अब प्रति डिलीवरी 25 रुपये के बजाय न्यूनतम 15 रुपये प्रति डिलीवरी का शुल्क प्राप्त होगा।
संबंधित खबरें
अदाणी टोटल गैस का दूसरी तिमाही में 34% बढ़ा राजस्व
9 mins agoभारत में दुबई से भी सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल? आंकड़ों ने किया हैरान
3 hrs agoदूसरी तिमाही में 145% बढ़ा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का मुनाफा
3 hrs ago$111 के पार पहुंचा कच्चा तेल, बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल की टेंशन
6 hrs agoअब ट्रेन में मिलेगा चार्जर और दवा, रेलवे ने ब्लिंकिट के साथ शुरू की नई सेवा
8 hrs agoपहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा भरा Jio का IPO, 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा मौका
9 hrs agoकेंद्रीय कर्मचारियों के डीए का इंतजार बढ़ा, जानें कब होगा 3% बढ़ोतरी का ऐलान
12 hrs agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
13 hrs ago100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
1 day agoअदाणी ग्रीन ने खावड़ा में बनाया दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्लांट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines