बिटकॉइन की कीमतों बीते कुछ समय से आ रहा उतार-चढ़ाव निवेशकों की चिंता की वजह बन गया है। डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव जीतने के बाद इस डिजिटल करेंसी ने जो बढ़त हासिल की थी, वह पिछले कुछ समय में लगभग गंवा दी है। इस बीच, अमेरिकी निवेशक पीटर शिफ (Peter Schiff) ने बिटकॉइन को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। बिटकॉइन आलोचक पीटर शिफ ने इसके 20,000 डॉलर तक गिरने की आशंका भी जताई है।
इस वजह से गिरावट संभव
पीटर शिफ का कहना है कि अगर प्रमुख अमेरिकी इंडेक्स नैस्डैक मंदी के दौर में प्रवेश करता है, तो दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन का प्रदर्शन बुरी तरह प्रभावित हो सकता है। बिटकॉइन की कीमतों को अक्सर अमेरिकी टेक्नोलॉजी शेयरों और नैस्डैक की गतिविधियों से जोड़कर देखा जाता है। पीटर शिफ का कहना है कि ऐसे में यदि नैस्डैक में मंदी आती है, तो बिटकॉइन की कीमतों में गिरावट संभव है।
पीटर ने दी चेतावनी
अमेरिकी निवेशक ने कहा कि नैस्डैक पिछले एक महीने में करीब 13.41% नीचे आ गया है। लिहाजा अगर करेक्शन का यह दौर आगे भी जारी रहता है, तो बिटकॉइन की कीमतें गंभीर रूप से प्रभावित हो सकती हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर नैस्डैक 20% नीचे आता है, तो बिटकॉइन का भाव लगभग 65 हजार डॉलर पहुंच जाएगा।
सोने में आ सकती है तेजी
पीटर शिफ ने अमेरिकी बाजार में पिछली गिरावटों का जिक्र करते हुए यह भी कहा कि प्रमुख सूचकांक में 40% की गिरावट बिटकॉइन को 20,000 डॉलर या उससे नीचे ले जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि शेयर बाजार में गिरावट से सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिल सकता है, जो पहले से ही तेजी से भाग रहा है। गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों के कारण जहां शेयर बाजार में नरमी आई है। वहीं, सोने की कीमत तेजी से चढ़ी है। अंतर्राष्ट्रीय उथल-पुथल के परिणामस्वरूप गोल्ड में निवेश बढ़ रहा है और दाम चढ़ रहे हैं।
अभी कितनी है कीमत?
बिटकॉइन की ताजा कीमत की बात करें, तो 18 मार्च को यह गिरावट के साथ 83,206.17 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। 15 मार्च को इसका दाम 84,362.83 डॉलर था। जबकि इस साल की शुरुआत में एक बिटकॉइन एक लाख डॉलर के आंकड़े को पार कर गया था। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस डिजिटल करेंसी में कितनी गिरावट आई है। हालांकि, अमेरिका से हाल ही में जो खबर सामने आई है, उससे इसके दाम फिर से दौड़ने की संभावना भी बढ़ गई है।
उछाल की उम्मीद
फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप प्रशासन ज्यादा से ज्यादा बिटकॉइन खरीदने की योजना बना रहा है। यदि ऐसा होता है, तो बिटकॉइन की कीमतों में तगड़ा उछाल आना तय है। डिजिटल एसेट पर राष्ट्रपति कार्य समूह के कार्यकारी निदेशक बो हिनेस ने बिटकॉइन पॉलिसी इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में बताया कि व्हाइट हाउस यथासंभव बिटकॉइन खरीदने की योजना बना रहा है। व्हाइट हाउस इस खरीद के लिए कुछ ऐसे इंतजाम करेगा, जिससे करदाताओं पर कोई अतिरिक्त बोझ न आए।
5 नाम हुए फाइनल
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में यूएस क्रिप्टो स्ट्रैटेजिक रिजर्व में शामिल करने के लिए कुछ नाम फाइनल किए हैं। ट्रंप ने पहले रिपल (XRP), सोलाना (SOL) और कार्डानो (ADA) को रिजर्व में शामिल करने का ऐलान किया। फिर कुछ देर बार बिटकॉइन और एथेरियम को अपनी पसंदीदा क्रिप्टो बताते हुए उन्हें क्रिप्टो रिजर्व का हार्ट करार दिया। इस तरह इन पांच डिजिटल करेंसी का यूएस क्रिप्टो स्ट्रैटेजिक रिजर्व का हिस्सा बनना लगभग तय हो गया है। हालांकि, इसके बावजूद बिटकॉइन की कीमतों में गिरावट आई, क्योंकि सरकार ने अतिरिक्त बिटकॉइन खरीदने की प्रतिबद्धता नहीं दिखाई।
संबंधित खबरें
अदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
13 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
14 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
15 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
17 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
19 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
19 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
21 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
21 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
21 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines