Cryptocurrency News: क्रिप्टो करेंसी का बादशाह कहा जाने वाला बिटकॉइन बीते कुछ समय से दबाव का सामना कर रहा है। जनवरी में 1 लाख डॉलर का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने के बाद से इसमें गिरावट देखी जा रही है। इसकी कीमत 85,000 डॉलर से भी नीचे पहुंच गई है, जिससे निवेशक डरे हुए हैं। जबकि माना जा रहा था कि डोनाल्ड ट्रंप के शासन में बिटकॉइन केवल अच्छे दिन ही देखेगा।
इतनी हो गई है कीमत
इसी साल 20 जनवरी को बिटकॉइन अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 109,114 डॉलर पर पहुंच गया था। तब से अब तक इसकी कीमत काफी नीचे आई है। कॉइन मार्केट कैप के अनुसार, 28 फरवरी के शुरुआती कारोबार में बिटकॉइन 4% से अधिक की नरमी के साथ 80,533.85 डॉलर पर जा पहुंचा। बिटकॉइन का लगातार कमजोर होना उन आशंकाओं को बल देता है, जिनमें इसके क्रैश होने की बात कही गई है।
कायम है भरोसा
हालांकि, अमेरिकी बिजनेसमैन और फेमस किताब ‘Rich Dad Poor Dad’ के लेखक रॉबर्ट टी. कियोसाकी (Robert T Kiyosaki) को अब भी इस डिजिटल करेंसी पर भरोसा है। अपने लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने गिरावट पर बिटकॉइन खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने बिटकॉइन का बचाव करते हुए कहा कि समस्या इस करेंसी में नहीं है, बल्कि वैश्विक मौद्रिक प्रणाली और पारंपरिक बैंकिंग संस्थान असली समस्या हैं।
यह भी पढ़ें – Stock Market में गिरावट की तबाही, सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम, निवेशकों के 6 लाख करोड़ डूबे
ट्रंप की नीतियों पर सवाल
बिटकॉइन में गिरावट पर प्रतिक्रिया देते हुए कियोसाकी ने कहा कि समस्या बिटकॉइन नहीं है। समस्या हमारी मौद्रिक प्रणाली और हमारे आपराधिक बैंकर हैं। अमेरिका दिवालिया हो चुका है। हमारा ऋण 230 ट्रिलियन डॉलर से अधिक पहुंच गया है। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिकी बॉन्ड एक मजाक है, मुद्रास्फीति तेजी से बढ़ सकती है। यानी एक तरह से कियोसाकी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों पर सवाल उठाए हैं, जबकि पहले वह उनकी तारीफ कर चुके हैं।
डॉलर में आएगी गिरावट!
अमेरिकी बिजनेसमैन का कहना है कि यूएस बांड किसी मजाक से कम नहीं हैं। जब जापान और चीन जैसे देश हमारे बांड खरीदना बंद कर देंगे, तो मुद्रास्फीति आसमान छू जाएगी, हमारी अर्थव्यवस्था कमजोर होगी और अमेरिकी डॉलर गिर जाएगा। रॉबर्ट टी. कियोसाकी बिटकॉइन की कीमतों में आ रही गिरावट को लेकर बिल्कुल भी फिक्रमंद नहीं हैं। उनका मानना है कि गिरावट इसमें निवेश का शानदार मौका है।
इनमें निवेश की सलाह
उन्होंने कहा कि जब बिटकॉइन गिरता है, तो मैं मुस्कुराता हूं और अधिक खरीदता हूं। अपनी निवेश रणनीति पर बात करते हुए फेमस लेखक ने कहा कि बिटकॉइन, सोना और चांदी जैसी एसेट मेरी प्राथमिकता हैं। जब भी इनकी कीमतों में गिरावट आएगी मैं निवेश करूंगा. उन्होंने बिटकॉइन, गोल्ड और सिल्वर को असली पैसा बताया।
गिरावट की वजह
एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिका में स्पॉट बिटकॉइन एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ETF) से निवेशक पैसा निकाल रहे हैं। इसके अलावा, डोनाल्ड ट्रंप की यूरोपीय देशों को दी गई टैरिफ की धमकी भी बाजार पर अतिरिक्त दबाव दाल रही है। उनके अनुसार, बिटकॉइन मंदी के दौर में प्रवेश कर चुका है। बिटकॉइन में बड़े पैमाने पर बिकवाली हो रही है, जो चिंता का विषय है। कुछ एक्सपर्ट्स ने यह आशंका भी जताई है कि बिटकॉइन की कीमत 74 हजार डॉलर तक भी पहुंच सकती है।
संबंधित खबरें
100% भरने के बाद भी खुला है मौका, 23 Oct तक ऐसे करें अप्लाई
7 hrs agoअदाणी ग्रीन ने खावड़ा में बनाया दुनिया का सबसे बड़ा बैटरी स्टोरेज प्लांट
7 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 100 मिनट में फुल हुआ आईपीओ; जानें कैसे पाएं शेयर
11 hrs agoटोल स्कैन न होने पर क्या लगेगा दोगुना टैक्स? जानें NHAI की नई गाइडलाइन
11 hrs agoसीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में निवेश कर पाएं हर महीने 20500 रुपये, जानें
12 hrs agoकुछ मिनटों में फुल हुआ QIB हिस्सा, जानें GMP और IPO से जुड़ी 10 बड़ी बातें
13 hrs agoखाने का तेल फिर हो सकता है महंगा, जानिए क्या है असली वजह
14 hrs agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
14 hrs agoआज बढ़ेगा केंद्रीय कर्मचारियों का DA? कैबिनेट मीटिंग में हो सकता है ऐलान
16 hrs agoJio IPO आज से खुला, जानें प्राइस बैंड और शेयर अलॉटमेंट की तारीख
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines