टाटा समूह की एक और कंपनी शेयर बाजार में लिस्ट होने जा रही है। टाटा कैपिटल (Tata Capital) ने सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) के पास इसका ड्राफ्ट जमा कर दिया है। टाटा टेक्नोलॉजी की नवंबर 2023 में लिस्टिंग के बाद यह पहला मौका है जब टाटा समूह से आईपीओ की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टाटा कैपिटल ने गोपनीय तरीके से सेबी के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल किया है।
कैसा होगा आईपीओ?
टाटा कैपिटल का आईपीओ साइज करीब 15 हजार करोड़ रुपये का है। इस आईपीओ के तहत नए शेयर जारी होंगे और साथ ही टाटा सन्स भी ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए कंपनी में अपनी कुछ हिस्सेदारी बेचेगी। टाटा कैपिटल एक नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी (NBFC) है। बीच में ऐसी भी खबरें आई थीं कि टाटा समूह अपनी इस कंपनी का आईपीओ नहीं लाना चाहता, लेकिन उसकी इस चाहत पर RBI का नियम भारी पड़ रहा है। दरअसल, रिजर्व बैंक के नियम के अनुसार, अपर लेयर NBFC के लिए 3 साल के अंदर लिस्ट होना अनिवार्य है। टाटा कैपिटल इसी श्रेणी में आती है और इसलिए उसे भी आईपीओ लाना होगा।
कब आएगा आईपीओ?
टाटा समूह की इस कंपनी का आईपीओ कब आएगा, इसकी डेट सेबी की मंजूरी के बाद ही फाइनल होगी, लेकिन इसी साल सितंबर से पहले कंपनी को IPO लाना होगा। RBI ने अपर लेयर को लेकर नया सर्कुलर सितंबर 2022 मे जारी किया था, तीन साल की ये मियाद सितंबर 2025 में समाप्त हो रही है। ऐसे में टाटा कैपिटल को इससे पहले IPO लाना होगा। बता दें कि टाटा सन्स की टाटा कैपिटल में 92.83% हिस्सेदारी है।
कैसी है आर्थिक सेहत?
टाटा कैपिटल की वित्तीय सेहत की बात करें, तो वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 18,178 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल किया, जो सालाना आधार पर 34% अधिक है। इस दौरान, कंपनी की लोनबुक भी सालाना आधार पर 40% उछलकर 1 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गई और मुनाफा 3,150 करोड़ रुपये रहा। जबकि FY25 की पहली छमाही में टाटा कैपिटल का मुनाफा सालाना आधार पर 21% बढ़कर 1,825 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। टाटा कैपिटल फाइनेंस सेक्टर में कई तरह की सेवाएं देती है।
कितनी कंपनियां लिस्टेड?
टाटा समूह की कई कंपनियां इस समय शेयर बाजार में लिस्टेड हैं। समूह की तरफ से आखिरी आईपीओ 2023 में आया था। टाटा टेक्नोलॉजी (Tata Technologies) के आईपीओ को जबरदस्त रिस्पांस मिला था। समूह की अन्य प्रमुख लिस्टेड कंपनियों में टाटा मोटर्स, ट्रेंट, टाटा स्टील, टाटा केमिकल, टीसीएस, टाटा पावर, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, टाटा Elxsi, टाटा इन्वेस्टमेंट कारपोरेशन, वोल्टास, टाइटन कंपनी, टाटा कम्युनिकेशन और नेल्को आदि शामिल हैं। टाटा ग्रुप की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, समूह की कुल 16 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड हैं।
आपकी कमाई कैसे?
शेयर बाजार में निवेश करने वाले आईपीओ को कमाई के शानदार मौके के रूप में देखते हैं। पिछले साल आईपीओ मार्केट काफी गुलजार रहा था और निवेशकों ने बंपर कमाई भी की थी। हालांकि, इस साल अब तक मार्केट की सुस्ती को ध्यान में रखते हुए ज्यादा आईपीओ नहीं आए हैं। टाटा केमिकल के साथ टाटा समूह का नाम जुड़ा है, कंपनी की वित्तीय सेहत मजबूत है ऐसे में उसके आईपीओ को अच्छा रिस्पांस मिल सकता है। इसका मतलब है कि निवेशकों की कमाई की गुंजाइश भी बन सकती है।
यह भी पढ़ें – Trump Tariff के खौफ के बीच एप्पल का तोहफा, अभी नहीं बढ़ेंगे iPhone के दाम!
संबंधित खबरें
अब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
58 mins agoहवाई टिकट से सरकार ने हटाया प्राइस कंट्रोल, एयरलाइंस वसूलेंगी मनमाना दाम
2 hrs ago68 लाख पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कितनी बढ़ेगी पेंशन
3 hrs agoएक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
15 hrs agoPNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
23 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
1 day agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
1 day agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
1 day agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
1 day agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines