सरकार बेटियों को पढ़ाने और बढ़ाने के लिए कई योजनाएं चला रही है. राज्य सरकारें भी स्टेट लेवल पर कई योजनाएं चलाती हैं, जैसे कि यूपी में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना चलती है. इसी तरह हिमाचल प्रदेश की सरकार भी बेटी है अनुमोल योजना चला रही है, जिसमें बेटियों के जन्म पर सरकार 21000 रुपये की आर्थिक मदद देती है. इसका उद्देश्य गरीबी रेखा से नीचे (BPL) परिवारों की बेटियों को जन्म से लेकर स्नातक (Graduation) तक आर्थिक सहायता प्रदान करना है ताकि उनकी पढ़ाई और भविष्य सुरक्षित हो सके. आइये आपको बेटी है अनमोल योजना की पूरी जानकारी देते हैं और साथ ये भी बताते हैं कि आप इसका लाभ कैसे उठा सकते हैं:
योजना के तहत दो चरणों में मिलता है पैसा:
जन्म के समय: बेटी के जन्म पर सरकार उसके नाम से 21,000 की नकद राशि बैंक या डाकघर खाते में जमा (FD) करती है. यह राशि बेटी के 18 वर्ष पूरे होने पर ब्याज सहित उसे मिलती है.
राशन को लेकर बड़ा कदम, अनाज की जगह कैश देगी मोदी सरकार, सीधे अकाउंट में आएंगे राशन के पैसे!
वार्षिक छात्रवृत्ति (Scholarship): कक्षा 1 से लेकर कॉलेज तक पढ़ाई के लिए सालाना पैसे मिलते हैं. कक्षा 1 से 3 तक हर साल 450 रुपये, कक्षा 4 में 750 रुपये प्रति वर्ष और कक्षा 6 से 10 तक हर साल 1,050 से 1,500 रुपये तक मिलते हैं. बच्ची के कक्षा 11 व 12वीं के लिए हर साल 2,250 रुपये और स्नातक जैसे B.A./B.Sc./MBBS आदि के लिए 5,000 प्रति वर्ष मिलता है.
Bank Holiday: फरवरी में 9 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें State-wise लिस्ट
कौन उठा सकता है इस योजना का लाभ ?
आवेदक हिमाचल प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए और परिवार गरीबी रेखा से नीचे (BPL) श्रेणी में होना चाहिए. एक परिवार की अधिकतम दो बेटियों को ही इसका लाभ मिल सकता है. बेटी की शादी 18 वर्ष से पहले नहीं होनी चाहिए, वरना जमा राशि वापस सरकार के पास चली जाएगी.
Ayushman Card से किन अस्पतालों में मुफ्त इलाज करा सकते हैं? ऐसे चेक करें अपने राज्य और जिले की लिस्ट
आवेदन कैसे करें? (How to Apply)
आप Himachal e-District पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आप अपने क्षेत्र के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता या लोक मित्र केंद्र (Lokan Mitra Kendra) से फॉर्म लेकर भर सकते हैं.
इसके लिए बेटी का जन्म प्रमाण पत्र, BPL प्रमाण पत्र, हिमाचली बोनाफाइड सर्टिफिकेट, आधार कार्ड (माता-पिता और बेटी का, यदि उपलब्ध हो), स्कूल के हेडमास्टर का पत्र (यदि बेटी स्कूल में पढ़ रही है) की जरूरत पड़ेगी.
यूपी वालों के लिए खास (Kanya Sumangala Yojana)
अगर आप उत्तर प्रदेश में इस तरह की योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो ‘कन्या सुमंगला योजना’ आपके लिए है. इसमें बेटी के जन्म से लेकर स्नातक तक कुल 25,000 (हाल ही में बढ़ाई गई राशि) अलग-अलग 6 चरणों में दिए जाते हैं.
संबंधित खबरें
योगी सरकार का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा अब बंपर मुआवजा; जानें डिटेल
6 hrs agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
8 hrs agoइस दिवाली कितना बदला महंगाई का हाल? मिठाई से इलेक्ट्रॉनिक्स तक हुए महंगे
8 hrs agoदुनिया भर के शेयर बाजारों में मचा हाहाकार, पर भारतीय बाजार में आई तेजी
10 hrs agoधनतेरस पर क्या हैं सोने-चांदी के भाव? देखें 24K, 22K और 18K की रेट लिस्ट
11 hrs agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
12 hrs agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
14 hrs agoधनतेरस से पहले सोना और चांदी के दामों में इजाफा, जानिए- क्या हैं नए रेट
1 day agoअदाणी ग्रुप खरीदेगा यूरोप की Evos B.V. कंपनी, 2.56 अरब यूरो में हुई डील
1 day agoअमूल के बाद अब नंदिनी का घी हुआ बेहद महंगा, 135 रुपये तक बढ़ा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines