Banking Job in India: दुनिया में भारत का बैंकिंग सिस्टम बहुत ही मजबूत है। साथ में देश के अंदर रोजगार के भी अवसर इस सेक्टर में बनते हैं। पिछले 5 सालों की बात करें तो युवा प्राइवेट बैंकिंग सेक्टर की तरफ रुख कर रहे थे, लेकिन अभी आए एक आंकड़े ने RBI को परेशानी में डाल दिया है। बात ये है कि प्राइवेट बैंकिंग सेंक्टर में युवा जल्दी-जल्दी नौकरी छोड़ रहे हैं। पिछले 6 महीने में कनर्वजन रेश्यो 10 फीसदी की दर से बढ़ रहा है।
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने दी जानकारी
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से जानकारी दी गई है कि कुछ प्राइवेट बैंकों में लोग नौकरी जल्दी-जल्दी छोड़ रहे हैं। ये जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बिजनेस स्टैंडर्ड के एक प्रोग्राम में कही है। साथ में ये भी बताया है कि हमारी नजर इस मामले पर बनी हुई है। हम देख रहे हैं कि आखिर ऐसा हो क्यों रहा है।
यह भी पढ़ें- Work From Home को लेकर IT कंपनियों से जुड़ी बड़ी खबर, कुछ होंगे नाराज, कुछ होंगे खुश
कई बड़े बैंकों की दर हुई 30 पार
देश के कई बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंकों के अगर आंकड़े देखें तो नौकरी छोड़ने की दर 30 फीसदी तक जा पहुंची है। इसके लिए आरबीआई की तरफ से एक पैनल बनाया जा रहा है, जो इन बैंकों पर नजर रखेगा। इतना ही नहीं युवाओं के साथ बैंकों की भी मदद करेगा। हालांकि इसी बीच भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने गुड न्यूज दी है कि दूसरी तिमाही में GDP के आंकड़े शानदार रहने वाले हैं।
आखिर क्यों बदल रहे हैं युवा नौकरी
अब सवाल ये आता है कि आखिर युवा नौकरी जल्दी-जल्दी क्यों बदल रहे हैं। तो इसकी एक वजह ये भी हो सकती है कि अपने फ्यूचर को बेहतर बनाने के लिए, सैलरी हाइक के लिए ये काम हो रहा हो। लेकिन ये केवल एक अंदेशा है, असल वजह तो आरबीआई की अगली रिपोर्ट में ही पता चल पाएगी।
संबंधित खबरें
दिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
1 hr agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
3 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
4 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
6 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
7 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
19 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
21 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
22 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
1 day agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines