Bank weakly Closed: विभिन्न बैंक कर्मचारी यूनियनों द्वारा लगभग एक साल तक बार-बार अभ्यावेदन और याचिकाएं देने के बाद शायद अब वो समय नजदीक है, जब बैंक पांच दिन ही केवल हफ्ते में काम करेंगे। इंडियन बैंकिंग एसोसिएशन की तरफ से रविवार के अलावा शनिवार को भी बंद रखने की लगातार मांग की जा रही थी, जिसे अब मंजूरी मिल गई है।
The Hindu की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय बैंकों के प्रबंधन की प्रतिनिधि संस्था इंडियन बैंकिंग एसोसिएशन (IBA) की 28 जुलाई को हुई बैठक में उद्योग जगत ने बैंक कर्मचारी यूनियनों द्वारा सभी शनिवारों को बैंक अवकाश घोषित करने की मांग रखी। बताया गया कि इसे उद्योग संगठन ने स्वीकार कर लिया है। IBA ने याचिका को मंजूरी के लिए वित्त मंत्रालय के पास भेज दिया है।
अगर मंजूरी मिल जाती है, तो इसका मतलब यह होगा कि बैंक शाखाएं सप्ताह में केवल पांच दिन, यानी सोमवार से शुक्रवार तक काम करेंगी। हालांकि, शाखाओं में दैनिक कार्य घंटों को 45 मिनट तक बढ़ाया जा सकता है।
फाइनल फैसला आना बाकी
बैंकर्स को भरोसा है कि उनके प्रस्ताव को जल्द ही वित्त विभाग से भी मंजूरी मिल जाएगी। बताया गया, ‘मंत्रालय के साथ कुछ अनौपचारिक बातचीत के आधार पर, ऐसा लगता है कि सरकार को बैंकर्स यूनियन के इस अनुरोध को स्वीकार करने में कोई समस्या नहीं हो सकती है।’
वर्तमान में बैंक शाखाएं महीने के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को काम करती हैं। दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टियां रहती हैं। हालांकि, 2015 तक, बैंक सप्ताह में छह दिन चालू रहते थे, जिसमें महीने के सभी शनिवार भी शामिल थे।
संबंधित खबरें
अदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
12 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
13 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
14 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
16 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
18 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
18 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
20 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
20 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
21 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines