चेक, बैंक ड्राफ्ट या किसी और काम से अगर आप आज बैंक जाने के बारे में सोच रहे हैं तो रुकिए. क्योंकि आज शनिवार 10 जनवरी 2026 को देश भर के सभी बैंक बंद हैं. आरबीआई (RBI) के नियमों के मुताबिक, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों में अवकाश रहता है. क्योंकि आज महीने का दूसरा शनिवार (Second Saturday) है, इसलिए बैंक की शाखाओं में कामकाज नहीं होगा. आइये आपको बताते हैं कि जनवरी 2026 में बचे हुए 20 दिनों में कब-कब छुट्टियां रहने वाली हैं:
Gold-Silver ही नहीं, इन 9 जगहों पर लगाएं पैसे, 2026 में मिलेगा बंपर रिटर्न
जनवरी 2026 में बैंक छुट्टियों का कैलेंडर
- 10 जनवरी(शनिवार): दूसरा शनिवार है, इसलिए पूरे भारत में बैंक बंद हैं.
- 11 जनवरी (रविवार): हर रविवार के दिन बैंकों में साप्ताहिक अवकाश होता है. इसलिए पूरे भारत में बैंक बंद हैं.
- 12 जनवरी (सोमवार): स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश (लखनऊ) में बैंक बंद हैं.
- 13 जनवरी (मंगलवार): लोहड़ी त्योहार के कारण पंजाब, हरियाणा और अन्य कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.
- 14 जनवरी (बुधवार): मकर संक्रांति / माघ बिहू के अवसर पर गुजरात, असम, ओडिशा और अन्य राज्यों में बैंक बंद हैं.
- 15 जनवरी (गुरुवार): पोंगल / उत्तरायण त्योहार होने के कारण तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र में बैंक बंद रहेंगे.
- 16 जनवरी (शुक्रवार): तिरुवल्लुवर दिवस/कनुमा के अवसर पर तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में बैंक बंद हैं.
- 17 जनवरी (शनिवार): उझावर थिरुनल के मौके पर सिर्फ तमिलनाडु में बैंक बंद रहेंगे.
- 18 जनवरी (रविवार): साप्ताहिक अवकाश पर पूरे भारत में बैंक बंद हैं.
- 23 जनवरी (शुक्रवार): नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के मौके पर पश्चिम बंगाल, ओडिशा, त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे.
- 24 जनवरी (शनिवार): चौथा शनिवार होने के कारण पूरे भारत में बैंक बंद हैं.
- 25 जनवरी (रविवार): साप्ताहिक अवकाश की वजह से पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे.
- 26 जनवरी (सोमवार): गणतंत्र दिवस (Republic Day)के मौके पर पूरे भारत में (राष्ट्रीय अवकाश) बैंक बंद हैं.
भले ही बैंक की शाखाएं बंद हों, लेकिन नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI (Google Pay, PhonePe आदि) सेवाएं हमेशा की तरह चालू रहेंगी. पैसे निकालने के लिए एटीएम सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी, आप एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं. बैंक बंद होने के कारण चेक क्लीयरेंस और डिमांड ड्राफ्ट जैसे कामों में देरी हो सकती है.
संबंधित खबरें
उतार चढ़ाव के बीच करोड़ों का कारोबार, मुहूर्त ट्रेडिंग पर कैसा रहा बाजार?
5 hrs agoबिना स्पीड कंट्रोलर नहीं बिकेंगे कमर्शियल वाहन, रजिस्ट्रेशन पर भी लगेगी रोक
10 hrs agoदिवाली पर कब होगी मुहूर्त ट्रेडिंग? नोट करें समय और छुट्टियों की लिस्ट
1 day agoनोएल टाटा छोड़ेंगे वोल्टास के चेयरमैन का पद, सुनील डिसूजा संभालेंगे कमान
1 day agoरिटायरमेंट के पैसों पर पाएं तगड़ा रिटर्न, ये बैंक दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज
1 day agoडॉलर की गिरी बादशाहत! 200 दिनों के सबसे मजबूत स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
1 day agoवेतन आयोग की साइट पर आया नया अपडेट, जानिए क्या सैलरी से है इसका नाता
1 day agoआज 7 नवंबर से लागू हुए सेबी के नए सेटलमेंट नियम, जानें फीस और प्रक्रिया
1 day agoअमेरिका के शेयर बाजार में मची तबाही, टेक कंपनियों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे
1 day agoआज छोटी दिवाली पर बैंक खुले हैं या रहेंगे बंद, जानें अपने शहर का हाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines