अगर आप पूर सप्ताह बैंक का काम नहीं निपटा पाए हैं और बैंक से जुड़े अपने काम शनिवार के लिए रखा है, तो आपको ये ध्यान देना चाहिए कि महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं. हालांकि, महीने के पांचवें शनिवार को बैंक खुले रहेंगे या बंद, इस बारे में अभी भी कन्फ्यूजन बना हुआ है. तो आइये आपको बताते हैं कि आज आप बैंक का काम निपटा पाएंगे या नहीं (Are banks open or closed today?). यानी आज बैंक बंद हैं या खुल हुए हैं.
बैंक बंद या खुले हैं?
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, आज पूरे भारत में बैंक खुले हैं. RBI के नियमों के अनुसार, बैंक महीने के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को खुले रहते हैं, जब तक कि RBI हॉलिडे कैलेंडर में उसे छुट्टी घोषित न किया गया हो. इसलिए आज 31 जनवरी 2026 (शनिवार) को बैंकों में छुट्टी नहीं है. आज देश भर के सभी बैंक खुले रहेंगे.
आरबीआई (RBI) के नियम क्या कहते हैं ?
- बैंक सभी रविवार को बंद रहते हैं.
- दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं.
- पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक सामान्य रूप से काम करते हैं.
बता दें कि कल 1 फरवरी (रविवार) को साप्ताहिक अवकाश के कारण बैंक बंद रहेंगे. हाल ही में 24 जनवरी (चौथा शनिवार), 25 जनवरी (रविवार) और 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) की वजह से लंबी छुट्टियां रही थीं, लेकिन आज बैंकिंग कामकाज के लिए एक सामान्य कार्यदिवस है.
तय छुट्टियों पर बैंक का कामकाज नहीं हो सकता और कोई भी फिजिकल बैंकिंग सर्विस उपलब्ध नहीं होगी. हालांकि, बैंक ग्राहक फाइनेंशियल और नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन के लिए इंटरनेट बैंकिंग, SMS बैंकिंग और WhatsApp बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं.
भारत में अगली बैंक छुट्टी
फरवरी 2026 में बैंकों की कम ही छुट्टियां देखने को मिल रही हैं. शनिवार, 14 फरवरी 2026 को, दूसरे शनिवार के कारण देश भर के बैंक बंद रहेंगे. इसके अलावा, शनिवार, 28 फरवरी 2026 को भी बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि यह चौथा शनिवार है.
संबंधित खबरें
वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
3 hrs agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
5 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
6 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
12 hrs agoJio IPO ने बनाया रिकॉर्ड, 1 करोड़ आवेदन पार करने वाला दुनिया का पहला इश्यू
12 hrs agoसोना 1,300 तो चांदी 3% टूटी, जानें आपके शहरों में आज का भाव
12 hrs agoविदेशी नागरिकता वाली बेटी को मिल सकती है पिता की कृषि जमीन? जानें नियम
12 hrs agoबेसिक पे और फिटमेंट फैक्टर पर बड़ा अपडेट, जानें क्या मिल सकती है खुशखबरी
14 hrs ago1100 अंक टूटा सेंसेक्स, जानें क्यों आई शेयर बाजार में अचानक गिरावट
15 hrs agoलगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, तुरंत चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines