Bank Holidays in August: जुलाई का महीना आधा बीत चुका है और आगामी दिनों में 21 जुलाई, 27 जुलाई और 28 जुलाई को बैंकों की छुट्टी रहेगी। वहीं, बात करें अगस्त की तो इस महीने कई खास पर्व हैं और इस दौरान बैंक बंद रहने वाले हैं। इसके अलावा वीकेंड हॉलिडे भी होने के कारण देश के सभी बैंक बंद रहेंगे।
जानकारी के लिए बता दें कि साल 2024 के शुरुआत के साथ ही भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी थी। इसके बाद महीने की शुरुआत होने पर भी RBI द्वारा बैंक हॉलिडे की लिस्ट को जारी किया जाता है। अगस्त महीने में कब-कब और किस अवसर पर बैंक बंद रहेंगे? इनके बारे में अगस्त बैंक हॉलिडे लिस्ट के जरिए जाना जा सकता है।
August Bank Holidays List 2024
अगस्त के महीने में स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के अलावा अन्य दिन भी बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आपको अगस्त में बैंक से जुड़ा कोई काम निपटाना है तो आइए बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट देखते हैं।
अगस्त के दूसरे हफ्ते लगातार दो दिन बैंक बंद
अगस्त में 4 तारीख को रविवार है और इस दिन बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी है। इसके बाद लगातार दो दिन बैंक बंद रहेंगे। 10 तारीख को दूसरा शनिवार है और इस अवसर पर देश के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसके अगले दिन रविवार होने के कारण बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी और देश के सभी बैंक बंद रहेंगे।
ये भी पढ़ें- Public Holidays: अगस्त में कुल 12 दिन रहेंगी छुट्टियां; देखें पूरी लिस्ट
15 अगस्त को बैंकों की छुट्टी
15 अगस्त, गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस के कारण देश के सभी बैंक बंद रहेंगे। आपको कोई बैंक से जुड़ा काम निपटाना है तो इस तारीख से पहले कर लीजिए या फिर 16 अगस्त और 17 अगस्त को भी आप अपना बैंक से जुड़ा काम कर सकते हैं।
लगातार दो दिन बंद रहेंगे बैंक
15 अगस्त के बाद 18 अगस्त और 19 अगस्त को बैंकों की छुट्टी रहेगी। 18 अगस्त को रविवार होने के कारण देश के सभी बैंक बंद रहेंगे। 19 अगस्त, सोमवार को रक्षाबंधन होने के कारण देश के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।
लगातार 3 दिन बैंकों की छुट्टी
अगस्त के आखिरी दिनों में लगातार 3 दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी। 24, 25 और 26 को बैंक बंद रहेंगे। 24 अगस्त को चौथा शनिवार है जिस वजह से बैंक बंद रहेंगे। जबकि, 25 अगस्त को रविवार होने के कारण बैंकों की छुट्टी है। 26 अगस्त 2024 को जन्माष्टमी के अवसर पर देश के सभी बैंक बंद रहेंगे।
ये भी पढ़ें- इन 3 सरकारी बैंकों में स्पेशल FD स्कीम लॉन्च, निवेश पर बंपर बेनेफिट!
संबंधित खबरें
उत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
2 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
2 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
4 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
6 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
17 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
20 hrs ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
20 hrs agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
23 hrs agoभारतीय रईसों से ज्यादा कमा रहे अमीर देशों के सबसे गरीब लोग - वर्ल्ड बैंक
1 day ago12 से 18 अक्टूबर तक कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरी लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines