Bank Holidays in August: अगस्त के महीने की शुरुआत हो चुकी है और ये महीना कई खास दिनों और त्योहारों के साथ है। हालांकि, बैंक से जुड़ा काम तो कभी भी और किसी भी दिन पड़ सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आपको पहले ही ये जान लेना चाहिए कि महीने में कब-कब और किस दिन बैंकों की छुट्टी रहने वाली है। अगस्त महीने की बात करें तो इस महीने कुल 14 दिनों के लिए बैंक बंद रहने वाले हैं।
ये छुट्टियां पूरे देश के अलावा अन्य राज्यों में भी पड़ रही हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट पहले ही जारी कर दी है, आइए जानते हैं कि अगस्त में बैंक कहां-कहां बंद रहने वाले हैं?
अगस्त में कुल 14 दिनों के लिए बंद रहेंगे बैंक
- 3 अगस्त शनिवार को केर पूजा के अवसर पर अगरतला में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
- 3 अगस्त रविवार को साप्ताहिक छुट्टियों के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
- 7 अगस्त बुधवार को हरियाली तीज और इस अवसर पर हरियाणा में बैंक बंद रहेंगे।
- 8 अगस्त गुरुवार को तेंदोंग ल्हो रम फात के अवसर पर सिक्किम और गंगटोक में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
- 10 अगस्त शनिवार को महीने के दूसरे शनिवार होने के कारण पूरे देश में बैंकों बंद रहेंगे।
- 11 अगस्त रविवार को साप्ताहिक छुट्टियों के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
ये भी पढ़ें- ITR Filing: 5 कारणों से बैंक अकाउंट में देरी से आ सकते हैं रिफंड के पैसे!
- 13 अगस्त मंगलवार को पैट्रियाट डे के कारण इम्फाल में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
- 15 अगस्त गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे देश में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
- 18 अगस्त रविवार को साप्ताहिक छुट्टियों के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
- 19 अगस्त सोमवार को रक्षाबंधन का त्यौहार है और इस दिन देश भर में कई जगह बैंक बंद रहेंगे।
- 20 अगस्त मंगलवार को श्री नारायण गुरु जयंती के अवसर पर कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
- 24 अगस्त शनिवार को महीने का चौथा शनिवार है और पूरे देश में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
- 25 अगस्त रविवार को साप्ताहिक छुट्टियों के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
- 26 अगस्त सोमवार को जन्माष्टमी है और इस अवसर पर पूरे देश में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
ये भी पढ़ें- Public Holidays: अगस्त में कुल 12 दिन रहेंगी छुट्टियां; देखें पूरी लिस्ट
संबंधित खबरें
Jio IPO की तारीखों का ऐलान, 21 से 23 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली
3 hrs agoJio के IPO में रिलायंस शेयरधारकों के लिए विशेष रिजर्वेशन का प्लान
4 hrs agoJio नेटवर्क से जुड़े 52 करोड़ से ज्यादा लोग, 42GB से ज्यादा डेटा का उपभोग
5 hrs agoसऊदी अरामको पर हमला क्यों अहम? भारत के तेल आयात पर क्या होगा असर
6 hrs agoकमजोर रुपया और महंगा लोन बढ़ाएंगे विदेश में पढ़ाई का खर्च
7 hrs agoधीरूभाई अंबानी की विरासत ने निवेशकों को दिया 1600 गुना रिटर्न
8 hrs agoJIO ला रहा है अपना IPO, कभी धीरुभाई ने हर आम भारतीय को बनाया था पार्टनर
10 hrs agoHDFC लोन और शॉपिंग पर 70000 रुपये बचाने का दे रहा है मौका, जानें पूरा ऑफर
11 hrs agoमहाराष्ट्र में बड़ा ऐलान, दिवाली से पहले हर किसान को 5000 रुपये देगी सरकार
11 hrs agoगौतम अदाणी और माइकल ब्लूमबर्ग की बड़ी मुलाकात, क्लीन एनर्जी को कही ये बात
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines