Bank Holidays December List 2025: दिसंबर साल का आखिरी महीना है. और अगर आप साल के आखिरी महीने में बैंक के निपटाने के बारे में सोच रहे हैं तो उससे पहले यह जान लें कि दिसंबर में बैंक कब-कब बंद रहने वाले हैं? ताकि आपका समय और ऊर्जा दोनों बचे रहें.
दिसंबर में त्योहारों और वीकऑफ की वजह से बैंक कुल 18 दिन बंद रहेंगे. इनमें से छह दिन सभी राज्यों में वीकली ऑफ की वजह से बंद रहेंगे. बाकी दिन अलग-अलग राज्यों में त्योहारों की वजह से बंद रहेंगे. क्रिसमस के अलावा, दिसंबर 2025 में कई राज्यों में लोकल त्योहारों की वजह से बैंक बंद रहेंगे.
यहां बैंकों में छुट्टी की लिस्ट देखें और उसके अनुसार ही बैंक जाने का प्लान बनाएं:
बैंक कब बंद रहेंगे? पूरी लिस्ट
1 दिसंबर, सोमवार : अरुणाचल प्रदेश में इंडिजिनस फेथ डे मनाया जाता है. इसलिए यहां 1 दिसंबर को बैंकों में छुट्टी रहेगी. देश के बाकी हिस्सों में बैंक सामान्य रूप से काम करेंगे.
3 दिसंबर, बुधवार : गोवा में सेंट फ्रांसिस जेवियर्स डे मनाया जाता है. इसलिए 3 दिसंबर को यहां के बैंक बंद रहेंगे. बाकी के राज्यों में बैंक खुले रहेंगे.
12 दिसंबर, शुक्रवार : मेघालय में 12 दिसंबर को पा तोगन नेंगमिन्जा संगमा डे है. इस अवसर पर मेघालय के बैंक बंद रहेंगे.
18 दिसंबर, गुरुवार : छत्तीसगढ़ में गुरु घासीदास जयंती और मेघालय में इस दिन यू सोसो थाम की पुण्यतिथि के मौके पर बैंक बंद रहेंगे.
19 दिसंबर, शुक्रवार: 1961 में गोवा की आजादी की याद में मनाया जाने वाला गोवा लिबरेशन डे (गोवा) के कारण बैंक बंद रहेंगे.
24 दिसंबर, बुधवार : मिजोरम में क्रिसमस ईव के मौके पर बैंक बंद रहेंगे.
25 दिसंबर, गुरुवार : ज्यादातर राज्यों में क्रिसमस के मौके पर बैंकों में छुट्टी रहेगी. दिल्ली, मुंबई, गोवा, कोलकाता, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान में बैंक बंद रहेंगे.
26 दिसंबर, शुक्रवार : मेघालय, मिजोरम और तेलंगाना में क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए बैंक बंद रहेंगे.
26 दिसंबर: हरियाणा में शहीद उधम सिंह जयंती (हरियाणा) के मौके पर बैंक बंद रहेंगे.
27 दिसंबर, शनिवार : पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में गुरु गोबिंद सिंह जयंती के कारण बैंक बंद रहेंगे.
30 दिसंबर : मेघालय में यू कियांग नांगबाह डे और सिक्किम में तामू लोसर होने के कारण बैंक 30 दिसंबर को बंद रहेंगे.
31 दिसंबर, बुधवार : नए साल के मौके पर मिजोरम और मणिपुर में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सोना और चांदी के दामों में इजाफा, जानिए- क्या हैं नए रेट
4 hrs agoअदाणी ग्रुप खरीदेगा यूरोप की Evos B.V. कंपनी, 2.56 अरब यूरो में हुई डील
6 hrs agoअमूल के बाद अब नंदिनी का घी हुआ बेहद महंगा, 135 रुपये तक बढ़ा भाव
8 hrs ago2 दिन में सोना 6000 रुपये और चांदी 10,000 रुपये चढ़ी; देखें MCX के ताजा भाव
11 hrs agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
12 hrs agoसेंसेक्स में 1600 अंकों की बंपर छलांग, निफ्टी भी 24,300 के पार
14 hrs agoVisa सिस्टम होगा आसान, गृह मंत्रालय ने 70% तक घटाई फॉर्म की झंझट
14 hrs agoत्योहारों के बीच चीनी ने बिगाड़ा रसोई का बजट! 1 महीने में इतने बढ़े दाम
15 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
16 hrs agoसस्ता हो गया कच्चा तेल, पेट्रोल डीजल की नई रेट लिस्ट; चेक करें ताजा भाव
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines