Bank Call Fraud Online: स्कैम और फ्रॉड के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। कई तरह के तरीकों को अपनाकर फ्रॉडस्टर अपने कारनामों को अनजाम देते नजर आते हैं। किसी लिंक पर क्लिक करने से या मैसेज के रिप्लाई करने जैसे मामले तो मानों आम हो गए हैं, लेकिन अब एक नए तरह का स्कैम देखने को मिल रहा है जिसमें बैंक कॉल के जरिए लोगों से ठगी की जा रही है। हाल ही में एक नया मामला मुंबई के ठाणे से सामने आया है, जिसमें एक महिला के खाते से 5 लाख रुपये मिनटों में उड़ा दिए गए हैं। आइए इस मामले के बारे में विस्तार से जानते हैं।
बैंक के नाम से कॉल कर की ठगी
मुंबई के ठाणे से सामने आए मामले में बताया जा रहा है कि एक महिला के पास बैंक कर्मचारी के नाम से कॉल आई और उससे कॉल पर बकाया क्रेडिट कार्ड के पेमेंट को भरने के लिए कहा गया, जिसके लिए फ्रॉड कॉल ने एक ऐप भी डाउनलोड करने के लिए कहा गया।
एंड्रॉयड पैकेज (APK) फाइल से डाउनलोड किया ऐप
बैंक के कर्मचारी के नाम से आई कॉल ने 24 वर्षीय महिला को एंड्रॉयड पैकेज (APK) फाइल को डाउनलोड करने के लिए कहा गया। महिला ने क्रेडिट कार्ड के बकाया पेमेंट को भरने के लिए ऐप को इंस्टॉल भी कर लिया।
एक क्लिक ने खाते से उड़ा दिए 5.24 लाख रुपये
साइबर ठगी की शिकार हुई इस महिला ने जब APK फाइल से ऐप को इंस्टॉल किया तो उसके बैंक अकाउंट से तुरंत 5.24 लाख रुपये निकल गए। बताया जा रहा है कि फ्रॉड कॉलर ने महिला से रिमोट कंट्रोल ऐप को इंस्टॉल करवाया गया था, जो दूर से फोन का कंट्रोल ले सकता है। ऐसे में महिला ने जब APK फाइल को फोन में इंस्टॉल किया तो ठगी ने उसका फोन दूर से ऑपरेट किया और खाते से 5.24 लाख रुपये निकाले। इस बारे में महिला को पैसे निकले के बाद जानकारी मिली।
भूलकर भी न करें ये गलतियां
- अनजान नंबर से आई कॉल का जवाब देने से बचें।
- फोन या मैसेज में किसी के साथ ओटीपी शेयर न करें।
- मैसेज पर आए ऐप लिंक को डाउनलोड करने से बचें।
- किसी थर्ड पार्टी ऐप्स स्टोर से ऐप को डाउनलोड न करें।
- बैंक के नाम से अनजान नंबर कॉल को अपनी जानकारी साझा न करें।
- किसी के साथ अपनी बैंक की जानकारी और ओटीपी शेयर न करें।
- अपने नाम और जन्म तिथि को भी साझा करने से बचें।
संबंधित खबरें
सोने-चांदी पर टैक्स को लेकर बड़ा अपडेट: खत्म हो सकती है GST छूट
51 mins agoदेश की इकोनॉमी तो रॉकेट बनी, फिर शेयर बाजार के रिटर्न क्यों हैं सुस्त?जानें
1 hr agoसस्ता हुआ सोना! जानिए दिल्ली से मुंबई तक क्या हैं 22K और 24K गोल्ड का रेट
3 hrs agoक्या अब हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक? वायरल मैसेज की खुली पोल
5 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, जांच में हुआ खुलासा
5 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
6 hrs agoRBI MPC Meeting आज से शुरू, त्योहारों पर महंगी हो सकती है लोन EMI
7 hrs agoGST नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी, अब सीधे गिरफ्तार नहीं कर सकेंगे अफसर
17 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1B के एक हिस्से का होगा पुनर्विकास
1 day agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines