Axis Bank Digital Savings Account Launched: Axis Bank ने मंगलवार को डिजिटल को अच्छे से समझने वाले ग्राहकों के लिए नया सेविंग अकाउंट वेरिएंट ‘इन्फिनिटी सेविंग्स अकाउंट’ (Infinity Savings Account) लॉन्च करने की घोषणा की है। यह उनके लिए रहेगा जो सब्सक्रिप्शन-बेस्ड मॉडल के अंतर्गत आते हैं। बैंक ने कहा, ‘यह बचत खाता एक्सिस बैंक के ग्राहकों को विशिष्ट विशेषाधिकार प्रदान करता है, जैसे कि औसत मासिक शेष (AMB) की आवश्यकता से लेकर कॉम्प्लिमेंट्री डेबिट कार्ड और 150 रुपये के छोटे मासिक आवर्ती शुल्क या 1,650 रुपये के वार्षिक शुल्क के खिलाफ सभी घरेलू शुल्कों की छूट।’
नया वेरिएंट बैंकिंग एक्सपीरियंस में क्रांतिकारी बदलाव लाने के उद्देश्य से पेश किया गया है। ग्राहक वीडियो केवाईसी प्रक्रिया के जरिए पूरी तरह से डिजिटल तरीके से खाता खोल सकते हैं।
दो सब्सक्रिप्शन-बेस्ड योजनाएं
बैंक दो सब्सक्रिप्शन-बेस्ड लचीली योजनाएं प्रदान करता है – मासिक और वार्षिक। मासिक योजना का शुल्क 150 रुपये (GST सहित) है और इसकी न्यूनतम सदस्यता अवधि 6 महीने है।
शुरुआती 6 महीनों के बाद, योजना 30 दिनों के चक्र पर जारी रहती है, जिसमें हर 30 दिनों में 150 रुपये काटे जाते हैं। वार्षिक योजना का शुल्क 1,650 रुपये (जीएसटी सहित) है और यह 360 दिनों के लिए अनंत लाभ प्रदान करता है। इस अवधि के बाद योजना स्वतः नवीनीकृत हो जाती है।
कहां-कहां मिलेगी छूट
इस प्रोडक्ट के साथ, ग्राहकों को एक्सिस बैंक ग्रैब डील्स प्लेटफॉर्म पर कैशबैक जैसे अतिरिक्त लाभ भी मिलेंगे, जिसमें अमेजन, फ्लिपकार्ट और मिंत्रा जैसे 30+ फ्लेटफॉर्म हैं।
इसके अलावा, ग्राहकों को ई डेबिट कार्ड का उपयोग करके किए गए सभी लेनदेन पर 1 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा, साथ ही अन्य सभी डेबिट कार्ड से जुड़े लाभ भी मिलेंगे, जैसे 30 दिनों के भीतर डेबिट कार्ड के उपयोग पर 500 रुपये का ग्रैब डील वाउचर मिलेगा। साथ ही ऑनलाइन रिवॉर्ड कार्ड के साथ ईज़ी डायनर पर 500 रुपये तक 15 प्रतिशत की छूट और भी बहुत कुछ खासियतें हैं इस अकाउंट की।
संबंधित खबरें
अदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
8 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
9 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
10 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
12 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
13 hrs agoIT विभाग की FAST-DS 2026 योजना शुरू, छिपी संपत्ति का खुलासा करने का मौका!
14 hrs ago60% से 63% होगा महंगाई भत्ता! जानें कब होगी घोषणा और कितना मिलेगा एरियर
16 hrs agoFD मैच्योर होने के बाद भूल गए पैसा निकालना? जानें आपके पैसों का क्या होगा
16 hrs agoगुजरात के पेंशनर्स की महंगाई राहत बढ़कर हुई 443%, 2021 से मिलेगा एरियर
16 hrs agoदेश भर में LPG हड़ताल की चेतावनी, डिस्ट्रीब्यूटर्स ने दिया 1 महीने का समय
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines