ATM Transaction Cost May Be Increased : अगर आप ATM से कैश निकालते हैं तो आपको अपनी जेब और ढीली करनी पड़ सकती है। दरअसल, कन्फेडेरेशन ऑफ एटीएम इंडस्ट्री (CATMI) ने रिजर्व बैंक और नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) से ATM से ट्रांजेक्शन के दौरान इंटरचेंज चार्ज बढ़ाने को कहा है। अगर CATMI की इस बात को मान लिया जाता है तो प्रति ट्रांजेक्शन 20 रुपये से ज्यादा का चार्ज लगना शुरू हो जाएगा। इंटरचेंज चार्ज वह चार्ज होता है जिसे कार्ड जारी करने वाले बैंक द्वारा उस बैंक काे दिया जाता है जिसके ATM का इस्तेमाल कैश निकालने में होता है। हालांकि यह चार्ज फ्री लिमिट के बाद ATM इस्तेमाल करने पर देना होता है।
प्रति ट्रांजेक्शन देने होंगे इतने रुपये
CATMI ने प्रति ट्रांजेक्शन 23 रुपये चार्ज की बात कही है। यह चार्ज उस समय लिया जाएगा जब कोई ATM कार्ड धारक महीने में मिलने वाली फ्री लिमिट से ज्यादा इस्तेमाल करेगा। CATMI का कहना है कि इस रकम का इस्तेमाल बिजनेस के लिए ज्यादा फंड इकट्ठा हो सकेगा। CATMI के मुताबिक कुछ बैंक प्रति ट्रांजेक्शन 21 रुपये तो कुछ 23 रुपये बढ़ाने की रिक्वेस्ट कर रहे हैं।
ATM से कैश निकालना पड़ सकता है महंगा।
अभी इतनी मिलती है फ्री लिमिट
अभी बैंकों की ओर से 6 मेट्रो शहरों (बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई और दिल्ली) में एक महीने में 5 फ्री ट्रांजेक्शन दिए जा रहे हैं। इन शहरों में लोग अपने बैंक के ATM में एक महीने में 5 ट्रांजेक्शन फ्री कर सकते हैं। वहीं किसी दूसरे बैंक में एक महीने में फ्री ट्रांजेक्शन की लिमिट 3 है। इसके बाद ग्राहक को प्रति ट्रांजेक्शन ज्यादा रकम देनी होती है। बात अगर एसबीआई की करें तों यहां खुदके एटीएम से 5 बार से ज्यादा ट्रांजेक्शन करने पर 10 प्रति ट्रांजेक्शन और दूसरे एटीएम की फ्री लिमिट यानी 3 ट्रांजेक्शन के बाद ट्रांजेक्शन करने पर 20 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन लिया जाता है।
2021 में हुई थी बढ़ोतरी
ATM ट्रांजेक्शन चार्ज में पिछली बार 2021 में बढ़ोतरी हुई थी। उस समय इस चार्ज को 15 रुपये से बढ़ाकर 17 रुपये किया गया था। अब इसे बढ़ाकर 20 रुपये से 21 रुपये करने की मांग की जा रही है। हालांकि कुछ बैंक इस चार्ज को बढ़ाकर 23 रुपये करने को कह रहे हैं।
अकाउंट की नेचर पर भी निर्भर करता है चार्ज
एटीएम ट्रांजेक्शन पर लगने वाला चार्ज अकाउंट की प्रकृति पर भी निर्भर करता है। ज्यादातर बैंक यह चार्ज सेविंग्स अकाउंट पर लगाते हैं। इसमें भी यह निर्भर करता है कि अकाउंट में हर महीने कितनी रकम मेंटेन की जाती है। इसके अलावा ज्यादातर बैंक करंट अकाउंट होल्डर पर कोई चार्ज नहीं लगाते। ऐसे ग्राहक अपने बैंक या किसी दूसरे बैंक के एटीएम से कितनी भी बार रकम निकाल सकते हैं।
यह भी पढ़ें : ATM से पैसे निकालने के नियमों को न करें इग्नोर! वरना ढीली हो सकती है जेब
संबंधित खबरें
दुनिया भर के शेयर बाजारों में मचा हाहाकार, पर भारतीय बाजार में आई तेजी
1 hr agoधनतेरस पर क्या हैं सोने-चांदी के भाव? देखें 24K, 22K और 18K की रेट लिस्ट
2 hrs agoUP के 15 लाख कर्मचारियों को CM योगी ने दिया दिवाली बोनस का तोहफा
3 hrs agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
5 hrs agoधनतेरस से पहले सोना और चांदी के दामों में इजाफा, जानिए- क्या हैं नए रेट
16 hrs agoअदाणी ग्रुप खरीदेगा यूरोप की Evos B.V. कंपनी, 2.56 अरब यूरो में हुई डील
19 hrs agoअमूल के बाद अब नंदिनी का घी हुआ बेहद महंगा, 135 रुपये तक बढ़ा भाव
20 hrs ago2 दिन में सोना 6000 रुपये और चांदी 10,000 रुपये चढ़ी; देखें MCX के ताजा भाव
23 hrs agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
1 day agoसेंसेक्स में 1600 अंकों की बंपर छलांग, निफ्टी भी 24,300 के पार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines