पैसों की जरूरत पड़ते ही लोग तुरंत एटीएम की ओर निकल पड़ते हैं। 24×7 खुलने वाले एटीएम से पैसे निकालना आसान होता है और बैंक में लगने वाली लंबी लाइन से भी निजात मिल जाती है। फिलहाल तो एक लिमिट तक एटीएम से पैसे निकालने पर कोई शुल्क नहीं लगता था लेकिन लिमिट पूरी होने पर अकाउंट से चार्ज कट जाता है। अब एटीएम से पैसे निकालने पर शुल्क बढ़ाया जा सकता है, जी हां, आपने सही पढ़ा। ऐसे में अब पैसे निकालने पर जेब पर भार बढ़ेगा। आइए जान लेते हैं कि कब से एटीएम से पैसे निकालना होगा महंगा और कितना बढ़ेगा चार्ज…
एटीएम से पैसे निकालने पर कटेंगे ज्यादा पैसे
जो लोग बार-बार एटीएम से पैसे निकालते हैं उनके ये खबर जरूरी है। रिपोर्ट की मानें तो एटीएम से कैश निकालने पर चार्ज बढ़ने के नियम को केंद्रीय बैंक,आरबीआई और एनपीसीआई सभी ने मिलकर बनाया है। इस बदलाव के होने के बाद से कैश निकालने पर जेब पर अधिक भार पड़ेगा। जहां पहले पैसे निकालने पर अकाउंट से 17 रुपये कटते थे वहीं अब इसमें 2 रुपये का इजाफा हो जाएगा और 19 रुपये कटेंगे।
यह भी पढ़ें: मुफ्त बिजली पर दिल्ली बजट में हो सकता है बड़ा ऐलान, जानें रेट बढ़ सकते हैं नहीं
कब से लागू होगा ये रूल
एटीएम से पैसे निकालना अब महंगा हो जाएगा। ये नियम 1 मई 2025 से लागू हो सकता है। ये भी जान लें कि मिनी स्टेटमेंट, बैलेंस चेक करने और वित्तीय ट्रांजेक्शन करने पर भी 6 रुपये चार्ज लगता है जिसे बढ़ाकर 7 रुपये कर दिया जाएगा। हालांकि कई लोगों को ये नहीं पता होगा कि बैलेंस चेक करने और मिनी स्टेटमेंट निकालने पर भी चार्ज लगता है। ऐसे में लोग बेवजह भी एटीएम में जाकर अपने अकाउंट का बैलेंस चेक करने लगते हैं।
एक महीने में कितनी ट्रांजेक्शन फ्री?
पहले तो एटीएम से पैसे निकालने पर पैसे कटते थे, लेकिन बाद में कुछ लिमिट तय कर दी। जी हां, सभी ग्राहक एक महीने में तीन बार तक एटीएम से बिना चार्ज दिए पैसे निकाल सकते हैं। इससे ज्यादा ट्रांजेक्शन करने पर अकाउंट से पैसे कट जाते हैं। इसके अलावा अगर आप अपने बैंक के एटीएम के अलावा किसी और एटीएम से 3 बार से ज्यादा पैसे निकालते हैं तो इंटरचेंज फीस देनी होती है।
यह भी पढ़ें: ट्रैफिक चालान के बढ़ चुके हैं रेट, हेलमेट न पहनने और ओवर स्पीडिंग करने पर कितना करना होगा भुगतान
संबंधित खबरें
14 साल बाद मिला जली हुई BMW कार के लिए 70.75 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम
1 hr agoदिवाली तक UPI पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, NPCI ने दिया बड़ा अपडेट
4 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
7 hrs ago62 पैसे की लंबी छलांग लगाकर 95.16 पर पहुंचा रुपया, जानें क्यों आई रिकवरी
7 hrs agoदुनिया में मंदी, भारत में तेजी! IMF ने बढ़ाकर 7% किया देश की GDP का अनुमान
9 hrs ago16 Oct से बदलेगा CRR का नियम, आपकी EMI पर क्या असर होगा? जानें
11 hrs agoजंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट बैन से छोटे कारोबारियों की क्यों बढ़ी चिंता?
23 hrs agoसब्जियों की महंगाई से बढ़ा दबाव, सितंबर में 5.54% पर पहुंचा रिटेल इंफ्लेशन
1 day ago8वां वेतन आयोग एक्शन में, दशहरा के तुरंत बाद बुलाई बड़ी बैठक, सैलरी पर मंथन
1 day agoगांव की जमीन का पट्टा कैसे मिलेगा? पूरा प्रोसेस आसान भाषा में
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines