ATM Card Safety Tips: भारत में फेस्टिव सीजन चल रहा है और इस सीजन जमकर लोग खरीदारी कर रहे हैं। इसी बीच बाजार में जब कैश की कमी पड़ जाती है तो लोग एटीएम का इस्तेमाल करके पैसे निकाल लेते हैं। ऐसे में अगर आप भी एटीएम से पैसे निकालने वाले हैं तो ये आर्टिकल जरा ध्यान से पढ़ें, क्योंकि अगर आपने सावधानी नहीं रखी तो हो सकता है आपको हजारों-लाखों का चूना लग जाए।
ठगी का निकाला नया रास्ता
ठगों ने अब ठगी का अलग ही रास्ता बना लिया है। दरअसल हो ये रहा है कि एटीएम में जहां पर कार्ड लगाया जाता है, वहां एक क्लोनिंग मशीन हैकर्स लगा दे रहे हैं। जिसकी वजह से आपका CVV, कार्ड नंबर के साथ और दूसरी डिटेल्स हैकर्स को मिल जा रही है। ऐसे कई केस देश के अलग-अलग हिस्सों से साइबर पुलिस ने दर्ज किए हैं। क्लोनिंग करने के बाद हैकर्स एटीएम मशीन के पास एक कैमरा भी लगा रहे हैं, जिससे आपका पासवर्ड भी उन्हें मिल रहा है।
सारी डिटेल्स मिल रही है हैकर्स को
ऐसे में जब एटीएम का पासवर्ड उनके पास है, कार्ड नंबर के साथ सीवी सारी डिटेल्स उसके पास है तो फिर आसानी से आपका अकाउंट हैक कर सकते हैं। अब सबसे बड़ा सवाल आता है कि आखिर इस तरीके के फ्रॉड से कैसे बचा जाए?
रखें ये सावधानी
साइबर पुलिस के अनुसार सबसे पहले एटीएम मशीन के कार्ड बॉक्स में यह देखें कोई हिस्सा उभरा हुआ तो नहीं है। क्योंकि क्लोन बनाने वाली मशीन मोटी होती है और अगर आप झांक कर देखेंगे तो वहां आपको दिख सकती है। इसके अलावा जब भी अपना पासवर्ड डालें तो दूसरा हाथ जरूर बटन के ऊपर रख लें। जिससे अगर वहां कैमरा लगा होगा तो उसमें आपका पासवर्ड रिकॉर्ड नहीं हो पाएगा।
यह भी पढ़ें- हैकर्स के इन 5 मैसेज की लिंक पर क्लिक करते ही अकाउंट खाली!
एक अकाउंट में ना रखें पैसे
इन सभी के अलावा एक अकाउंट में आप हमेशा कम रकम जरूर रखें, जिससे आप ऑनलाइन ट्रांजैक्शन या फिर एटीएम कार्ड का इस्तेमाल करते हो। जब उस अकाउंट में रकम खत्म हो जाए तो दूसरे प्राइमरी अकाउंट से ट्रांसफर कर लें। इससे होगा ये कि अगर आपका अकाउंट हैक होता भी है तो ज्यादा रकम हैकर्स नहीं चुरा पाएंगे।
संबंधित खबरें
धनतेरस से पहले सोने-चांदी के दामों में बंपर गिरावट, कौन-सा विकल्प बेहतर?
12 hrs agoJio IPO: 1.39 करोड़ आवेदनों के साथ ₹7.4 लाख करोड़ की बिड्स
12 hrs ago28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 day agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
1 day agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
1 day ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
1 day agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
1 day agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
2 days agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
2 days agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines