Two Woman Employee Of Apple Sued Company : दुनियाभर में सैलरी देने के मामले में एप्पल समेत गूगल, माइक्रोसॉफ्ट आदि जैसी विदेशी कंपनियों को सबसे आगे माना जाता है। वहीं इन कंपनियों में महिला कर्मचारियों काे भी अच्छी खासी सैलरी दी जाती है। लेकिन दुनिया की काफी महिलाओं का मानना है कि आज भी उन्हें पुरुषों के मुकाबले कम वेतन मिलता है, जबकि काम और पद दोनों का एक जैसा होता है। ऐसे ही मामले में दुनिया की दिग्गज कंपनियों में शुमार एप्पल कानूनी पचड़े में फंस गई है। कंपनी के कैलिफोर्निया स्थित ऑफिस में काम करने वाली दो महिला कर्मचारियों ने यह कहकर कंपनी पर केस दर्ज कर दिया है कि उन्हें पुरुषों के मुकाबले कम सैलरी दी जा रही है।
जानें- क्या है मामला
कंपनी पर आरोप है कि वह 12 हजार से ज्यादा महिला कर्मचारियों को साथी पुरुष कर्मचारियों के मुकाबले कम सैलरी दे रही है। यह तब है जब महिलाएं और पुरुष समान पदों पर हैं। कंपनी पर जिन दो महिला कर्मचारियों ने केस किया है, उनका दावा है कि एप्पल अपने इंजीनियरिंग, मार्केटिंग और एप्पलकेयर डिपार्टमेंट में साथी पुरुष कर्मचारियों के मुकाबले महिला कर्मचारियों को कम सैलरी दे रही है।
कम सैलरी को लेकर एप्पल पर महिला कर्मचारियों के किया केस।
केस में किया है इन बातों का जिक्र
हिंदुस्तान टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक एप्पल पर किए गए केस में लिखा है कि कंपनी महिला कर्मचारियों को जो सैलरी देती है, उसमें बेसिक हिस्सा पिछली कंपनी जितना होता है। ऐसे में महिला कर्मचारियों की शुरुआती सैलरी ही कम हो जाती है जो आगे तक पुरुषों के मुकाबले कम ही रहती है। यही नहीं, केस में यह भी दावा किया गया है कि महिलाओं के लिए कंपनी का सैलरी बढ़ाने या बोनस देने का जो तरीका है, वह सही नहीं है।
कंपनी ने कहा- सैलरी देने में हमारी पॉलिसी फेयर
केस दायर होने पर एप्पल कंपनी का भी बयान सामने आया है। कंपनी का कहना है कि वह समान वेतन और निष्पक्षता के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी का कहना है कि उसने साल 2017 से महिला और पुरुषों को समान वेतन देना सुनिश्चित किया है। हालांकि केस में जो बातें लिखी हैं, वह कंपनी के दावों के बिल्कुल उलट हैं।
राज्य में बैन है कर्मचारी से पिछली सैलरी पूछना
सैलरी के मामले में अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया में काफी सख्त नियम हैं। यहां साल 2018 से एक नियम है कि कोई भी कंपनी कर्मचारियों की पिछली कंपनी की सैलरी नहीं पूछ सकती। इस कानून का उद्देश्य लिंग और नस्ल के आधार पर वेतन के अंतर को रोकना है।
यह भी पढ़ें : Paytm छंटनी को लेकर चर्चा में, कंपनी ने जबरदस्ती लिया इस्तीफा, निकाले कर्मचारी ने सुनाई दास्तां
संबंधित खबरें
'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
50 mins ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
1 hr ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
3 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
3 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
4 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
5 hrs agoअदाणी समूह की ACC ने बढ़ाई उत्पादन क्षमता, RMC कारोबार में 19% की ग्रोथ
19 hrs ago20% प्रीमियम पर खुले शेयर तो देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनेगी Jio
19 hrs agoदिवाली से पहले महंगा हुआ घी, मक्खन और दूध प्रोडक्ट्स, जानें नई कीमतें
21 hrs agoनवंबर महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines