Anil Ambani: रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी को बड़ी सफलता मिली है। रिलायंस पावर की सहयोगी कंपनी रिलायंस एनयू सनटेक को सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SECI) से 930 मेगावाट का सोलर और बैटरी स्टोरेज प्रोजेक्ट मिला है। जानकारी के अनुसार इस प्रोजेक्ट में कंपनी को 465 मेगावॉट/1860 मेगावॉट घंटा (MWh) की न्यूनतम बैटरी स्टोरेज क्षमता स्थापित करनी होगी।
कंपनी ने यह प्रोजेक्ट 3.53 रुपये प्रति यूनिट की टैरिफ पर हासिल किया है। बता दें अनिल अंबानी लगातार कारोबार में वापसी करते दिख रहे हैं, उनकी कई कंपनियां भी कर्ज मुक्त हो गई हैं और कई ने अपना कर्ज कम कर लिया है। अब उनकी रिलायंस एनयू सनटेक जो रिलायंस पावर की एक शाखा है ने भारत में अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं को लागू करने वाली नोडल एजेंसियों में से एक SECI से सौर परियोजना हासिल की है।
रिलायंस पावर का मार्केट कैप 17770 करोड़
जानकारी के अनुसार रिलायंस पावर का मार्केट कैप 17770 करोड़ रुपये है। कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा कि सहायक कंपनी ने सोमवार को SECI द्वारा आयोजित ई-रिवर्स नीलामी में सौर ऊर्जा के साथ भंडारण परियोजना हासिल की है। कंपनी ने कहा कि रिलायंस एनयू सनटेक ने SECI से 930 मेगावाट सौर ऊर्जा कॉन्ट्रैक्ट प्राप्त किया है। यह भारत में सौर और बैटरी भंडारण प्रणाली की सबसे बड़ी परियोजना है।
1860 मेगावाट बिजली उत्पादन होगा
टेंडर की शर्तों के अनुसार रिलायंस एनयू सनटेक को सौर ऊर्जा से चार्ज की जाने वाली 465 मेगावाट/1,860 मेगावाट घंटे की न्यूनतम भंडारण क्षमता भी स्थापित करनी होगी। 465 मेगावाट/1,860 मेगावाट घंटे की ऊर्जा भंडारण प्रणाली का मतलब है कि 465 मेगावाट बैटरी ऊर्जा चार घंटे तक बिजली बैकअप प्रदान कर सकती है, जिससे कुल 1,860 मेगावाट बिजली उत्पादन होगा।
ये भी पढ़ें: Gold को लेकर आया ये बड़ा अपडेट, ऐसे तय होगी भविष्य की चाल
ये भी पढ़ें: Bill Gates आज नौकरी मांगने जाते, तो Salary पर मोलभाव कैसे करते? खुद ही पढ़ लीजिए
संबंधित खबरें
'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' ने जीता SIDM चैंपियन अवार्ड 2026
10 hrs agoDollar के मुकाबले रुपया 96.78 पर लुढ़का, RBI ने उठाए कड़े कदम
1 day agoआखिर क्यों अटकी है कर्मचारियों की 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी? जानें
1 day agoपति की मौत के बाद पत्नी को कितनी EPFO पेंशन मिलेगी? बच्चों के लिए नियम
1 day ago16 अक्टूबर से बैंकों को रोजाना 99% CRR रखना होगा, जानें आप पर असर
1 day agoसोना भागा, चांदी लुढ़की? खरीदने से पहले जान लें सोने चांदी का लेटेस्ट भाव
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoPF से पैसा निकालने से पहले जान लें नया नियम, जानिए कैसे बचेगा TDS
1 day agoCBDT ने बदला फॉर्म 161; जानें किसे मिलेगा फायदा और क्या हैं नए नियम
1 day agoदो दिन की गिरावट के बाद 1000 अंक चढ़ा सेंसेक्स, जानें तेजी के मुख्य कारण
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines