UPI Payment: यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) की बदौलत इन दिनों डिजिटल रूप से पैसा प्राप्त करना और भेजना आसान हो गया है। लेकिन जैसे-जैसे चीजें हमारे लिए आसान हो गई हैं, वैसे ही स्कैमर्स के लिए लोगों को ऑनलाइन ठगना भी आसान होता जा रहा है। वे नई-नई तरकीबें लगाकर लोगों को हानि पहुंचाते हैं।
कुछ चीजें हैं जिनका उपयोगकर्ताओं को ध्यान रखना चाहिए। नहीं तो वे स्कैमर के लिए एक आसान लक्ष्य हो सकते हैं। UPI के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान करते समय पांच महत्वपूर्ण बातों की जांच करें जिन्हें आपको ध्यान में रखना चाहिए।
1. लेन-देन से पहले यूपीआई आईडी सत्यापित (Verify) करें
कोई भी भुगतान करने से पहले, UPI ID को दो बार सत्यापित करें। इसी तरह जब भी आपको पैसा मिल रहा हो तो हमेशा सही UPI ID शेयर करें।
इससे आपको गलत लेन-देन से बचने और किसी और को पैसे भेजने में मदद मिलेगी। आप पुष्टि के लिए कम से कम 1 रुपये भेज या प्राप्त कर सकते हैं।
2. कभी भी अपना यूपीआई पिन किसी के साथ साझा न करें
कभी भी अपना 6 या 4 अंकों का UPI पिन किसी के साथ साझा न करें। बैंक के आदमी होने का बताकर स्कैमर्स पिन, ओटीपी, पासवर्ड आदि सहित आपके कार्ड/बैंक खाते का विवरण मांगते हैं। इसलिए सुनिश्चित करें कि आप इस संवेदनशील जानकारी को कभी भी किसी के साथ साझा न करें।
3. आपके फोन पर हो उचित सुरक्षा
Gpay और PhonePe सहित सभी UPI को यूज करने से पहले आपकी स्क्रीन पर लॉक लगा होना चाहिए। लॉक स्क्रीन के कारण फोन चोरी हो जाने या दुरुपयोग होने की स्थिति में धोखाधड़ी की संभावना कम हो जाती है। लॉक स्क्रीन पासवर्ड को बार-बार बदलने का भी सुझाव दिया जाता है।
4. एक से ज्यादा UPI ऐप के इस्तेमाल से बचें
कई UPI ऐप्स का इस्तेमाल करने से कोई फायदा नहीं हो रहा है। इसके बजाय, यह आपको कोई गलती करने की ओर ले जाता है। इसलिए, एक ही UPI आईडी का उपयोग करना बेहतर है।
5. असत्यापित (unverified) लिंक्स पर क्लिक न करें
आप अपने फोन पर एसएमएस, व्हाट्सएप या ईमेल पर धोखाधड़ी के लिंक प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे लिंक्स पर क्लिक करने से बचें, जो वेरिफाइड नहीं हैं या फिश लग रहे हैं, इसके बजाय उन्हें डिलीट कर दें।
संबंधित खबरें
अदाणी एंटरप्राइजेज का मुनाफा बढ़ा, EBITDA 56% उछलकर 11958 करोड़ पर पहुंचा
1 hr ago3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
7 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
9 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
11 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
11 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
12 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
13 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
15 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
15 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines