Real Estate: अपने देश में प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट अच्छा माना जाता है। कहने का मतलब है कि ऐसे लोगों की संख्या काफी ज्यादा है, जो निवेश के उद्देश्य से प्रॉपर्टी खरीदते हैं। दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों में पिछले कुछ सालों में प्रॉपर्टी के दामों में जिस तेजी से उछाल आया है, उसने रियल एस्टेट के प्रति आकर्षण को और बढ़ा दिया है। हालांकि, विजडम हैच के फाउंडर अक्षत श्रीवास्तव का कहना है कि भारत में निवेश के तौर पर फ्लैट खरीदना घाटे का सौदा है।
आपको नहीं मिलता लाभ
इन्वेस्टमेंट और रियल एस्टेट एजुकेशन से जुड़ी कंपनी के फाउंडर अक्षत श्रीवास्तव का कहना है कि निवेश के तौर पर फ्लैट खरीदना घाटे का सौदा है। इससे होने वाले लाभ मुख्य रूप से बिल्डरों को मिलते हैं, खरीदारों को नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत के लोगों को प्रॉपर्टी खरीदने के तरीके पर पुनर्विचार करने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें – पिछले साल सबके चहेते रहे Modi Stocks का अब क्या है हाल? ये रहा बीते 6 महीनों का लेखाजोखा
खरीदने के 3 कारण
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए श्रीवास्तव ने कहा कि आपको फ्लैट क्यों खरीदना चाहिए, इसके तीन खास कारण हैं। यदि आप खुद के रहने के लिए फ्लैट खरीदते हैं, तो उस स्थिति में, यह निवेश नहीं है। दूसरा कारण यह हो सकता है कि आप उस पर कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, जैसे कि फ्लैट को एयर BNB में तब्दील कर सकते हैं। इससे आपकी इनकम बढ़ सकती है। तीसरा, अगर आपको कोई ऐसी डील मिल रही है, जिसमें दीर्घकालिक किराये की आय कीमत को उचित ठहराती है। लेकिन भारत के बड़े शहरों में अब ऐसा बहुत कम होता है।
तेजी से बढ़ा है सेक्टर
देश के रियल एस्टेट सेक्टर की बात करें, तो उसने पिछले कुछ वर्षों में महत्वपूर्ण लेकिन असमान मूल्य वृद्धि देखी है। 2024 में, भारत के टॉप सात शहरों में प्रॉपर्टी की कीमतों में औसतन 21% की वृद्धि हुई। ऐसा इनपुट लागत में बढ़ोतरी और मजबूत मांग के चलते हुआ। उदाहरण के लिए, दिल्ली-NCR 30% की चौंका देने वाली वृद्धि दर्ज की गई। यहां कीमतें 2023 में 5,800 प्रति वर्ग फीट से बढ़कर 2024 में 7,550 प्रति वर्ग फीट हो गईं।
फाइनेंशियल ट्रैप
विशेषज्ञों का अनुमान है कि 2025 रियल एस्टेट के लिए कूलिंग-ऑफ पीरियड साबित होगा और प्राइस ग्रोथ स्टेबल रहेगी। श्रीवास्तव ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अंदाजे के आधार पर प्रॉपर्टी खरीदना एक तरह का फाइनेंशियल ट्रैप है। उन्होंने आगे कहा, ‘अक्सर लोग यह सोचकर फ्लैट खरीद लेते हैं कि पिछले कुछ सालों में कीमतें दोगुनी हो गई हैं तो अगले 2-3 सालों में में इसमें और बढ़ोतरी हो सकती है। यह प्रॉपर्टी खरीदने का सबसे खराब कारण है।’ अक्षत श्रीवास्तव ने लोगों को सलाह देते हुए कहा कि दोस्त, जिस बढ़े हुए दाम के आधार पर आप फ्लैट खरीदने का सोचते हैं, वो रेट बिल्डर का है।
संबंधित खबरें
PNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
5 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
6 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
7 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
7 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
9 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
10 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
22 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines