8th Pay Commission Alert: 8वें वेतन आयोग को लागू करने को लेकर चर्चाएं और अटकलें तेज हो गई है. केंद्र कर्मचारियों के साथ राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स को भी नया फ्रेमवर्क लागू होने का इंतजार है. माना जा रहा है कि 8वां वेतन आयोग लागू होने के बाद सैलरी और पेंशन में काफी बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि केंद्र सरकार ने अभी तक कोई फाइनल टाइमलाइन घोषित नहीं की है, लेकिन आर्थिक रूप से मजबूत राज्यों में इसे लेकर हलचल बढ़ गई है.
उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु और असम इस मामले में सबसे आगे हैं. लगातार बढ़ती महंगाई के बीच इन राज्यों के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है.
यह भी पढ़ें : Toll Tax rules changed: इन हाइवे पर मिलेगा 70% का डिस्काउंट; चेक करें डिटेल
किन 5 राज्यों में पहले लागू होने की उम्मीद है?
आमतौर पर आर्थिक रूप से मजबूत राज्य, केंद्र की घोषणा के तुरंत बाद या उससे पहले ही नया वेतन आयोग लागू करने की अपनी प्रक्रिया शुरू कर देते हैं. 8वें वेतन आयोग को लेकर भी कुछ ऐसे ही कयास लगाए जा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मामले में 5 राज्य सबसे आगे रह सकते हैं:
असम: यह देश का पहला राज्य बन गया है जिसने 1 जनवरी 2026 को ही अपना 8वां राज्य वेतन आयोग गठित करने का ऐलान कर दिया है.
यह भी पढ़ें : Budget Expectation: क्या सस्ता होने वाला है सोना चांदी! सरकार उठा सकती है कदम
उत्तर प्रदेश: सबसे बड़ा राज्य होने के कारण यहां कर्मचारियों की संख्या बहुत अधिक है और सरकार अक्सर समय पर कदम उठाती है.
महाराष्ट्र: आर्थिक मजबूती के कारण यहां वेतन आयोग की सिफारिशें तेजी से लागू होती हैं.
गुजरात और तमिलनाडु: इन राज्यों में भी प्रशासनिक ढांचा काफी सक्रिय है और यहां 8वें वेतन आयोग को लेकर सुगबुगाहट तेज है.
अधिकारियों का कहना है कि मंजूरी मिलने के बाद, रिवाइज्ड पे स्ट्रक्चर सभी ग्रेड पर लागू होगा और अगर ज्यादा फिटमेंट फैक्टर तय होता है, तो निचले लेवल के कर्मचारियों को ज्यादा फायदा होने की संभावना है. नए स्केल के तहत पेंशनर्स को भी राहत मिलेगी.
यह भी पढ़ें : 8th Pay Commission पर आया बड़ा Update, सैलरी बढ़ाने को लेकर आने वाला है फाइनल फैसला
क्या वाकई सैलरी दोगुनी हो जाएगी?
सैलरी दोगुनी होगी या नहीं, ये इस बात पर निर्भर करता है कि फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) कितना तय होता है. अभी कर्मचारी यूनियनें 2.86 से 3.25 के फिटमेंट फैक्टर की मांग कर रही हैं. अगर सरकार 2.86 का फिटमेंट फैक्टर मान लेती है, तो न्यूनतम बेसिक सैलरी 18000 रुपये से बढ़कर सीधे 51,480 रुपये हो सकती है. हालांकि सैलरी में 30% से 35% की भारी बढ़ोतरी निश्चित है, लेकिन दो गुनी होना पूरी तरह से सरकार के अंतिम फॉर्मूले पर निर्भर करेगा.
कब से लागू होगा और एरियर का क्या?
8वें वेतन आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जा रही हैं. भले ही इसकी घोषणा 2026 के अंत या 2027 में हो, लेकिन कर्मचारियों को 1 जनवरी 2026 से ही बढ़ी हुई सैलरी का लाभ मिलेगा. बीच के महीनों का पैसा, एरियर के रूप में एकमुश्त दिया जाएगा.
संबंधित खबरें
28 अक्टूबर को हो सकता है डीए का ऐलान, 63% तक पहुंचेगा महंगाई भत्ता
1 hr agoअब साबुन, बिस्किट, चॉकलेट और तेल खरीदना होगा महंगा, फोन रिचार्ज पर भी असर
8 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
8 hrs ago30 अक्टूबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानें किसे मिलेंगे 2000 रुपये
10 hrs agoसरकार ने किया बड़ा ऐलान, Cancer की दवाएं 70% तक होंगी सस्ती
11 hrs agoआज चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद, कल भी छुट्टी
12 hrs agoवैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद Jio IPO ने रचा इतिहास
19 hrs agoअदाणी पावर का मुनाफा 142% उछला, 7019 करोड़ रुपये का प्रॉफिट
21 hrs agoJio IPO ने रचा इतिहास, 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मांग; बना रिकॉर्ड
22 hrs agoकर्मचारियों का डीए बढ़कर हुआ 50%, नवंबर में मिलेगा बढ़ा हुआ वेतन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines