8th Pay Commission Salary Hike: सरकार ने कुछ समय पहले ही 8वें वेतन आयोग की घोषणा की है, जिसको लेकर काफी चर्चा हो रही है। जैसा कि हम जानते हैं कि भारत में हर 10 साल में एक नया वेतन आयोग तैयार किया जाता है, जिससे सेंट्रल गवर्नमेंट के कर्मचारियों और पेंशनर्स का भविष्य तय होता है। फिलहाल भारत में 7वां वेतन आयोग लागू गया है, जिसे 2016 में एनडीए सरकार ने लागू किया था। भारत में लगभग 1 करोड़ लोग सेंट्रल गवर्नमेंट के कर्मचारी या पेंशनर्स हैं। ऐसे में 8वें वेतन आयोग को मंजूरी मिलने से सरकारी कर्मचारियों की उम्मीद बढ़ी है। आइए जानते हैं कि इससे तहत इन कर्मचारियों को क्या फायदा हो सकता है।
8वें वेतन आयोग को मिली मंजूरी
- केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जनवरी 2025 में 8वें वेतन आयोग को मंजूरी दे दी। एक्सपर्ट ने बताया कि इस पर काम अप्रैल 2025 में शुरू होगा और जनवरी 2026 से इसे लागू किया जा सकता है। ऐसे में इसके तहत कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी फिटमेंट फैक्टर पर निर्भर करती है।
- राष्ट्रीय परिषद-ज्वाइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM) के कर्मचारी पक्ष के नेता एम. राघवैया ने कहा कि इस बार फिटमेंट फैक्टर 2 रखा जा सकता है, जिससे 100% वेतन बढ़ोतरी होगी।
- हालांकि, पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग के अनुसार फिटमेंट फैक्टर 1.92 से 2.08 तक हो सकता है। वहीं, शिव गोपाल मिश्रा ने सुझाव दिया कि फिटमेंट फैक्टर 2.86 से कम नहीं होना चाहिए। ऐसे में सैलरी बढ़ोतरी को लेकर अलग-अलग अनुमान लगाया जा रहा है।
कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
जैसा कि हम देख पा रहे हैं कि एक्सपर्ट 8वें वेतन आयोग को लेकर अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर बता रहे हैं। ऐसे में सैलरी में बदलाव आम बात है। इसलिए हम यहां बताए गए हर फिटमेंट फैक्टर के हिसाब से बेसिक सैलरी और पेंशन की एक लिस्ट शेयर कर रहे हैं।
| फिटमेंट फैक्टर | न्यूनतम मूल वेतन (रु.) | न्यूनतम मूल पेंशन (रु.) |
| 1.92 | 34,560 | 17,280 |
| 2 | 36,000 | 18,000 |
| 2.08 | 37,440 | 18,720 |
| 2.86 | 51,480 | 25,740 |
8वें वेतन आयोग की टाइमलाइन
कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वित्त मंत्रालय के व्यय सचिव मनोज गोविल ने बताया कि अप्रैल 2025 से 8वें वेतन आयोग का काम शुरू होगा। वहीं, शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि 8वें वेतन आयोग का गठन 15 फरवरी 2025 तक हो सकता है और 30 नवंबर तक इसकी अंतिम रिपोर्ट सौंपी जाएगी। इसके बाद सरकार दिसंबर 2025 में समीक्षा करेगी, और जनवरी 2026 से इसे लागू किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें – Pi Coin: क्रिप्टो में होगा बड़ा नाम या बस एक और ट्रेंड? इंवेस्ट करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें
संबंधित खबरें
Bank Holiday: क्या कल गांधी जयंती पर खुलेंगे बैंक? जानिए एटीएम और यूपीआई से जुड़े नियम
5 hrs agoWedding Gift Income Tax Rules: शादी में मिले 10 लाख रुपये के तोहफे पर क्या लगेगा टैक्स? जानिए इनकम टैक्स का नियम
6 hrs agoShare Bazar Crash: सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी 300 से ज्यादा टूटा
7 hrs agoNew Rules From Today: एलपीजी, एसबीआई एटीएम, दिल्ली बस यात्रा से लेकर NPS तक, आज से लागू हुए ये बड़े बदलाव
8 hrs agoATF Price Hike: 16 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ हवाई ईंधन, त्योहारी सीजन में उड़ानों का किराया बढ़ने के आसार
9 hrs agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
11 hrs agoLPG Subsidy Rules Changed: आज से बदल गया गैस सब्सिडी का नियम, बिना ई-केवाईसी नहीं मिलेगा सब्सिडी का पैसा
12 hrs agoPetrol Diesel Rate 1 October: पेट्रोल डीजल के नए रेट्स जारी, जल निर्यात पर घटा विंडफॉल टैक्स, जानिए आपके शहर में Fuel का नया भाव
12 hrs agoआज से बदल गए पीएफ के नियम, 25000 रुपये सैलरी वालों को मिलेगा पीएफ और पेंशन का लाभ; जानें आपके वेतन पर क्या होगा असर
13 hrs agoLPG Price Hike Alert: त्योहारी सीजन में लगा झटका, 71 रुपये तक बढ़ा कमर्शियल सिलेंडर, जानिए घरेलू सिलेंडर का हाल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines