Yamaha Launched XSR155 Aerox-E EC-06 FZ-Rave: भारत में प्रीमियम बाइक और स्कूटर के शौकीनों के लिए यामाहा मोटर इंडिया ने आज एक साथ कई नई लॉन्चिंग की हैं. कंपनी ने अपनी ग्लोबली पॉपुलर Yamaha XSR155 को भारत में उतार दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत 1.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) रखी गई है. इसके साथ ही कंपनी ने भारत में अपने पहले दो इलेक्ट्रिक स्कूटर- AEROX-E और EC-06 पेश किए हैं. इतना ही नहीं, यामाहा ने अपनी लोकप्रिय FZ सीरीज में नई बाइक FZ-RAVE भी शामिल की है. इन लॉन्चिंग्स के साथ कंपनी ने भारतीय बाजार में अपने प्रीमियम और इलेक्ट्रिक सेगमेंट दोनों में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है. आइए जानते हैं इनकी डिटेल्स…
Yamaha XSR155- क्लासिक लुक, मॉडर्न इंजीनियरिंग
नए XSR155 को यामाहा की Modern Retro Sport फिलॉसफी पर तैयार किया गया है. इसका डिजाइन रेट्रो स्टाइल में है लेकिन इसके अंदर पूरी तरह मॉडर्न टेक्नोलॉजी दी गई है. बाइक में 155cc का लिक्विड-कूल्ड, 4-वॉल्व इंजन है, जो 13.5 kW पावर और 14.2 Nm टॉर्क देता है. यह इंजन यामाहा की मशहूर Deltabox फ्रेम पर बना है, जिसमें अल्यूमिनियम स्विंग आर्म, अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क्स और मोनोक्रॉस रियर सस्पेंशन दिया गया है.
इसके साथ 6-स्पीड ट्रांसमिशन, असिस्ट और स्लिपर क्लच, डुअल-चैनल ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम जैसी एडवांस्ड फीचर्स मौजूद हैं. बाइक को चार कलर ऑप्शन- मेटालिक ग्रे, विविड रेड, ग्रेयिश ग्रीन मेटालिक और मेटालिक ब्लू – में लॉन्च किया गया है. साथ ही कंपनी दो खास एक्सेसरी पैक्स भी दे रही है- Scrambler और Café Racer स्टाइल में.
AEROX-E- परफॉर्मेंस और पावर का इलेक्ट्रिक रूप
यामाहा ने अपनी पहली परफॉर्मेंस EV के तौर पर AEROX-E इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है. यह स्कूटर कंपनी की Maxi Sports लाइनअप का हिस्सा है और इसे खास तौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो पावर और प्रीमियम एक्सपीरियंस को इलेक्ट्रिक फॉर्म में चाहते हैं.
AEROX-E में 9.4 kW की पीक पावर और 48 Nm टॉर्क वाला इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है. इसमें डुअल 3kWh रिमूवेबल बैटरी पैक हैं जिन्हें घर पर भी आसानी से चार्ज किया जा सकता है. कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर एक बार चार्ज में 106 किलोमीटर की रेंज देता है.
AEROX-E में तीन राइडिंग मोड्स- इको, स्टैंडर्ड और पावर दिए गए हैं, साथ ही एक ‘Boost’ मोड भी है जो तेज एक्सेलेरेशन में मदद करता है. इसमें रिवर्स मोड, फ्रंट-रियर डिस्क ब्रेक, सिंगल-चैनल ABS, और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के साथ TFT स्क्रीन जैसे फीचर्स हैं. इसका लुक भी बेहद स्पोर्टी है, जिसमें ट्विन LED हेडलाइट्स, 3D LED टेललाइट, और Y-connect ऐप कनेक्टिविटी दी गई है.
EC-06 – स्मार्ट, स्टाइलिश और सस्टेनेबल स्कूटर
दूसरा इलेक्ट्रिक स्कूटर Yamaha EC-06 भारत के शहरी और इंटरसिटी कम्यूटर्स के लिए बनाया गया है. इसका डिजाइन मॉडर्न और स्लीक है, जो युवा और टेक-फ्रेंडली राइडर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.
EC-06 में 4.5 kW इलेक्ट्रिक मोटर (6.7 kW पीक पावर) और 4 kWh की हाई-कैपेसिटी फिक्स्ड बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज में 160 किलोमीटर की रेंज देती है. स्कूटर में तीन राइडिंग मोड्स और रिवर्स मोड भी है. इसकी बैटरी को घर के सॉकेट से करीब 9 घंटे में पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है.
EC-06 में फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक, LED लाइटिंग, कॉलर LCD डिस्प्ले और बिल्ट-इन टेलीमैटिक्स यूनिट (SIM के साथ) दी गई है जो रियल-टाइम डेटा और कनेक्टिविटी प्रदान करती है. इसमें 24.5 लीटर अंडर-सीट स्टोरेज भी है, जिससे यह रोजमर्रा के उपयोग के लिए काफी प्रैक्टिकल बन जाता है.
ये भी पढ़ें- भारत में पहली बार मार्केट में आया Embedded Smart Tyre, अब गाड़ियां खुद बताएंगी कब खतरा है
FZ-RAVE- शहर के युवाओं के लिए स्टाइलिश स्ट्रीट बाइक
यामाहा ने अपनी पॉपुलर FZ सीरीज में एक नया मॉडल FZ-RAVE भी जोड़ा है. यह बाइक भारत के युवाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है जो स्टाइल और एफिशिएंसी दोनों चाहते हैं. इसकी कीमत 1.17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) रखी गई है.
FZ-RAVE में 149cc एयर-कूल्ड इंजन है जो 9.1 kW की पावर देता है. इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स, फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक, और सिंगल-चैनल ABS दिया गया है. इसका वजन 136 किलो है और 13 लीटर का फ्यूल टैंक इसे लंबी राइड्स के लिए उपयुक्त बनाता है.
इसका लुक काफी आक्रामक है, जिसमें फुल-LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, स्कल्प्टेड टैंक, और कॉम्पैक्ट एग्जॉस्ट डिजाइन दिया गया है. बाइक को दो कलर ऑप्शन- मैट टाइटन और मेटालिक ब्लैक- में पेश किया गया है.
यामाहा ने एक साथ तीन सेगमेंट में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है- रेट्रो बाइक, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और स्पोर्टी स्ट्रीट बाइक. XSR155 उन लोगों के लिए है जो क्लासिक लुक और परफॉर्मेंस दोनों चाहते हैं, जबकि AEROX-E और EC-06 यामाहा के इलेक्ट्रिक भविष्य की दिशा दिखाते हैं. वहीं, FZ-RAVE भारतीय युवाओं के बीच ब्रांड की पकड़ को और मजबूत बनाएगी.
संबंधित खबरें
इस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
55 mins agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
18 hrs agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
22 hrs agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
23 hrs agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
2 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
2 days agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
3 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines