Yamaha Scooters: यामाहा के एक स्कूटर में स्पोर्ट्स कार जैसे लुक्स और लग्जरी कार जैसा कम्फर्ट मिलता है। इतना ही नहीं इस स्कूटर में मिड सेगमेंट बाइक को टक्कर देने वाला 155 cc का दमदार इंजन भी है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं Yamaha Aerox 155 की. आइए आपको इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में बताते हैं।
स्कूटर 48.62 kmpl की हाई माइलेज देता है
स्कूटर का जानदार इंजन 15 PS की पावर देता है, जिससे सड़क पर यह स्कूटर हवा से बातें करता चलता है। स्कूटर में 13.9 Nm की पीक टॉर्क है जो इसे खराब रास्तों पर हाई परफॉमेंस देने की ताकत देती है। इतना ही नहीं बड़ा इंजन होने के बावजूद स्कूटर 48.62 kmpl की हाई माइलेज देता है।
फ्रंट में डिस्क और पिछले पहिये में ड्रम ब्रेक
सेफ्टी का इस स्कूटर में खास ध्यान रखा गया है। इसके फ्रंट में डिस्क और पिछले पहिये में ड्रम ब्रेक मिलता है। इसमें सड़क हादसों से बचाने के लिए ट्यूबलेस टायर मिलते हैं। यह टायर राइड करते हुए कम फिसलते हैं। यामाहा एयरोक्स 155 बाजार में शुरुआती कीमत 1.43 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है।
5.5 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक
फिलहाल इस स्कूटर का एक वेरिएंट मिलता है। Yamaha Aerox 155 का वजन मात्र 126 kg है, इसे सड़क पर कंट्रोल करना और मोड़ना आसान है। इसमें बड़ा 5.5 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। स्पोर्टी लुक्स वाले Yamaha Aerox 155 में Metallic Black, Grey Vermillion, Racing Blue और Metallic Silver चार कलर ऑप्शन मिलते हैं।
ये भी पढ़ेंः Venue की कीमत 8 लाख से कम, Seltos में 433 लीटर का बड़ा बूट स्पेस-कौन सी एसयूवी बेहतर, जानें कंपैरिजन
स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और सिंगल-चैनल एबीएस
यामाहा Aerox 155 में हैज़र्ड लाइट फंक्शन के साथ एलईडी रोशनी, डिजिटल एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, यामाहा के वाई-कनेक्ट एप के माध्यम से स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, सिंगल-चैनल एबीएस और सेगमेंट-फर्स्ट ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स मितले हैं। bikedekho वेबसाइट के अनुसार 17000 डाउन पेमेंट देकर स्कूटर को घर लेकर जा सकते हैं। इस लोन स्कीम में ग्राहक को केवल तीन साल के लिए 4765 रुपये प्रतिमाह देने होंगे। इस पर 9.7 फीसदी के हिसाब से ब्याज लगेगा। बता दें डाउन पेमेंट के हिसाब से प्रतिमाह किस्त में बदलाव किया जा सकता है।
24.5 लीटर अंडरसीट स्टोरेज
इसमें बाहरी फ्यूल फिलर कैप, मल्टी-फंक्शन की होल, फ्रंट स्टोरेज पॉकेट और 24.5 लीटर अंडरसीट स्टोरेज भी मिलता है। इसमें फ्रंट में 14 इंच के टेलिस्कॉपिक फ्रोक और रियर में ट्विन शॉक ऑब्जर्वर सस्पेंशन मिलते हैं। बाजार में यह स्कूटर प्राइस रेंज में Aprilia SXR 160, Ola S1 Pro और Ather 450X को टक्कर देता है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 hrs agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
5 hrs agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
7 hrs agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 day ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 day agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
2 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines