हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

कार की डैशबोर्ड पर पैर रखकर सफर करना कितना खतरनाक, Watch Video

विज्ञापन
symbolic photo video

Watch Video: सड़क चलते आपने महिलाओं को अकसर ड्राइवर के साथ बैठे हुए डैश बोर्ड पर पैर रखे देखा होगा। आराम के लिए लोग ऐसा करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है?, ऐसा करना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। दरअसल, कई गाड़ियों के फ्रंट केबिन में डुअल एयरबैग होते हैं।

वीडियो देख सिहर उठेंगे आप

जानकारी के अनुसार एक एयरबैग डैशबोर्ड और दूसरे स्टीयरिंग में होता है। सड़क हादसे के दौरान या फिर अचानक झटका लगने पर धक्के से एयरबैग खुल जाता है। जब डैशबोर्ड का यह एयरबैग खुलता है तो उसके प्रेशर काफी तेज होता है। इस स्थिति में अगर हम डैशबोर्ड पर पैर रखकर सफर करते हैं तो हमारे पैरों की हड्डियों में गंभीर चोट लगने का खतरा बना रहता है।

चोटिल होने का खतरा अधिक 

इंटरनेट पर वायरल वीडियो में डैशबोर्ड पर पैर रखकर सफर करने के दौरान हादसे के बाद कूल्हे और पैर की हड्डियों में कई फैक्चर हुए। कार एक्सपर्ट कहते हैं कि डैशबोर्ड पर पैर रखकर सफर करना सही नहीं है। सड़क हादसे के दौरान इस पोजिशन में चोटिल होने का खतरा बढ़ जाता है। हमें कार के फ्रंट केबिन में हमेशा सीट बेल्ट पहनकर सफर करना चाहिए। अगली सीट पर बैठकर कभी सोना नहीं चाहिए। इससे चालक को भी आलस आता है। सोने की सूरत में हमें हादसे के दौरान बचने का अवसर भी नहीं मिलता।

विज्ञापन

क्या होता है एयरबैग?

कार के एयरबैग कॉटन से बने हुए होते हैं। यह थैलानुमा शेप में होते हैं। सड़क हादसे की सिचुएशन में यह राइडर को बचाने में मदद करते हैं। यह हादसा या जोरदार झटका लगने पर खुद ब खुद खुल जाते हैं। कार में फ्रंट और रियर दोनों जगहों पर यात्रियों की सेफ़्टी के लिए एयरबैग होते हैं। कई गाड़ियों में से छह एयरबैग तक दिए जाते हैं।

कैसे काम करता है एयरबैग?

दरअसल, कार में एयरबैग के साथ एक सेंसर भी होता है। हादसा होने पर माइक्रो सेकंड में यह सेंसर चालू हो जाते हैं। इसके बाद कार का इन्फ्लेटर एक्टिव हो जाता। यह इंफ्लेटर नाइट्रोजन गैस बनाता है। यह गैस एयरबैग में भरने लगती है। एयरबैग की नियमित सर्विस होती है। वरना इनके खराब होने का खतरा बना रहता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola