Volkswagen Virtus: सेडान कारों का मार्केट में अलग ही जलवा है। लोग इन लंबी गाड़ियों को अपने स्टेटस सिंबल से जोड़कर देखते हैं। इन 5 सीटर फैमिली कारों में बड़ा बूट स्पेस मिलता है। Volkswagen Virtus बाजार में ऐसी ही एक धांसू कार है इस स्टाइलिश कार में 114 bhp की पावर मिलती है। कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दो ट्रांसमिशन आते हैं। यह सेडान कार 11.48 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। कार में बड़े टायर साइज मिलते हैं। कार में इलेक्ट्रिक सनरूफ मिलती है, जो इसे एलीट लुक्स देती है।
सड़क पर 178 Nm का पीक टॉर्क
Volkswagen Virtus में 1.0-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह कार सड़क पर 178 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है। इस लग्जरी कार में 10 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो इसे हाई क्लास लुक देता है। इसमें डुअल-टोन अलॉय व्हील के साथ ट्यूबलेस टायर मिलते हैं।
इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल
कार में छह एयरबैग की सुरक्षा मिलती है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल का फीचर है। यह फीचर सेंसर से चारों पहियों को ऑटोमैटिक रूप से कंट्रोल करता है। अचानक मोड़ लेने की स्थिति में यह हादसे का खतरा कम करता है। राइडर को कार पर अधिक नियंत्रण देता है।
सभी एडवांस फीचर्स
कार का टॉप मॉडल 19.29 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। इसमें सभी एडवांस फीचर्स मिलते हैं। कार में रिवर्स पार्किंग कैमरा मिलता है, जिससे कार को बैक करते हुए यह फीचर अलर्ट जारी करता है। कार में हवादार फ्रंट सीटें दी जाती हैं। कार में 5 गियरबॉक्स मिलता है।
एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी
Virtus में वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी का फीचर मिलता है। इसमें तीन वेरिएंट Comfortline, Highline, Topline और GT Plus ऑफर किया जाता है। कार में क्रूज़ कंट्रोल दिया गया है। यह हाई स्पीड कार हैं, जिसमें आरामदायक सीट डिजाइन और हैवी सस्पेंशन सिस्टम मिलता है। यह न्यू जनरेशन फ्यूचरिस्टिक कार है।
संबंधित खबरें
6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
3 hrs agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
2 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
3 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines