Volkswagen Taigun: फॉक्सवैगन की दो नई कारें लॉन्च हुई हैं। मंगलवार को कंपनी ने Volkswagen Taigun Sound Edition और Virtus Sound Edition को पेश कर दिया है। Taigun की कीमत 16.33 लाख रुपये एक्स शोरूम रखी गई है। वहीं, Virtus की कीमत 15.52 लाख रुपये एक्स शोरूम रखा गया है। यह दोनों गाड़ियां एयरबैग और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आएंगी।
सोशल मीडिया पर इनके teasers रीलीज किए गए हैं। जानकारी के अनुसार यह नई कारें कंपनी के अन्य गाड़ियों में आने वाले Topline ट्रिम पर बेस्ड हैं। ये नई कारें बाजार में पहले से मौजूद हुंडई क्रेटा और होंडा सिटी को टक्कर देंगी।
6 स्पीड गियरबॉक्स और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Volkswagen Virtus Sound Edition में 1.0 लीटर का दमदार इंजन मिलेगा। यह धाकड़ इंजन 115 PS की जानदार पावर और 175 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करेगा, जो कार को हाई स्पीड प्रदान करेंगे। कार में तीन सिलेंडर इंजन है, जो खराब रास्तों पर हाई परफॉमेंस देता है। यह पावरपुल कार टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ मिलेगा। Virtus Sound Edition में 6 स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा और इसमें कंपनी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑफर कर रह है।
कार में LED हेडलैंप और 17-इंज के अलॉय व्हील
Volkswagen Taigun Sound Edition के लुक्स में बदलाव किए गए हैं। इसमें ड्राइवर पावर्ड सीट्स हैं। इसके अलावा सनरूफ और रियर व्यू मिरर पर कॉन्ट्रास्ट कलर मिलेगा। इसमें नए सबवूफर एम्पलीफायर लगाए गए हैं। वहीं, इसके अलावा कंपनी अपनी सेडान कार Virtus के Sound Edition को नए सबवूफर के साथ 1 लीटर टर्बो इंजन में भी ऑफर कर रही है। यह पेट्रोल इंजन है, जिसमें कई अट्रैक्टिव कलर मिलेंगे। इस कार में LED हेडलैंप मिलेंगे और इसमें 17-इंज के जबरदस्त अलॉय व्हील दिए गए हैं।
डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और इलेक्ट्रिक सनरूफ
Volkswagen Virtus Sound Edition में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, लेदर सीट अपहोल्स्ट्री, हवादार फ्रंट सीटें, ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम, रेन-सेंसिंग वाइपर, पुश-बटन इंजन स्टार्ट/स्टॉप, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे। इसमें 25.65 cm की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। कार में ड्राइवर केबीन में भी सेफ्टी के लिए एयरबैग हैं। इसमें हिल होल्ड असिस्ट का भी फीचर मिलता है। हिल होल्ड के फीचर से कार को पहाड़ या ऊंचाई के रास्तों पर फिसलने से रोकने में मदद मिलती है।
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
23 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
1 day agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
1 day agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
1 day ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
3 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
3 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
3 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
3 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
4 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines