Vida V1: युवाओं को हाई स्पीड ईवी स्कूटर काफी पसंद आते हैं। बाजार में एक ऐसा ही स्कूटर है जो 80 kmph की टॉप स्पीड देता है। यह स्कूटर महज 3 सेकंड में रफ्तार पकड़ लेता है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं Vida V1 की. यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 165 km तक चलता है।
7-इंच की फुल-कलर टीएफटी
बाजार में यह स्कूटर 1.28 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। स्कूटर में आरामदायक सफर के लिए फ्रंट में टेलिस्कोपिक फ्रोक और रियर में सिंगल शॉक सस्पेंशन दिया गया है। स्कूटर का टॉप वेरिएंट 1.39 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। स्कूटर में 7-इंच की फुल-कलर टीएफटी स्क्रीन मिलती है। यह हाई स्पीड स्कूटर है।
Vida V1
दो बैटरी पैक
Vida V1 में 3.94 kWh और 3.44 kWh के दो बैटरी पैक मिलते हैं। फास्ट चार्जर से यह स्कूटर 65 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाता है। इसमें चार राइडिंग मोड इको, राइड, स्पोर्ट और कस्टम दिए गए हैं। इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, डिजिटल स्टोरेज मिलता है। यह हाई एंड स्कूटर है।
स्कूटर में कुल वजन 125 kg
स्कूटर में 12 इंच के टायर साइज दिए गए हैं। बाजार में यह स्कूटर Ather 450X, TVS iQube ST, Ola S1 Pro, और Bajaj Chetak. से मुकाबला करता है। Ola S1 Pro की बात करें तो इसमें सिंगल चार्ज पर 170 Km की हाई रेंज मिलती है। इसमें 116 Kmph की टॉप स्पीड है। ओला का यह स्कूटर 125 kg का है। सड़क पर इसे कंट्रोल करना आसान है।
5500 W पावर की मोटर
ओला का स्कूटर सामान्य चार्जर से 6.30 घंटे में चार्ज हो जाता है। इसमें 5500 W पावर की मोटर मिलती है। इसकी सीट हाइट 792 mm की है, जिससे कम हाइट वाले लोग भी इसे आसनी से चला सकते हैं। स्कूटर में 36-लीटर का अंडर सीट स्टोरेज मिलता है। इसमें LED टेललाइट मिलती है। इसमें 8.5kW का मैक्सिमम की पावर और 58Nm का पीक टॉर्क मिलता है।
संबंधित खबरें
: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
36 mins agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
3 hrs agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
23 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
1 day agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
1 day agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
2 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines