Vespa GTV: दोपहिया निर्माता कंपनी Piaggio ने हाल ही में अपना नया स्कूटर Vespa GTV पेश किया है। इस दमदार स्कूटर में 300 cc का इंजन मिलेगा। यह इंजन सिंगल सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन है। कंपनी ने इस स्कूटर में अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन ऑफर किए हैं।
सड़क पर 23.4 bhp की पावर और 26 Nm का पीक टॉर्क
वेस्पा जीटीवी सड़क पर 23.4 bhp की पावर और 26 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह कंपनी का रेट्रो लुक स्कूटर है। जिसे फिलहाल यूरोपियन मार्केट में लॉन्च किया गया है। इसे इंडियन में कब पेश किया जाएगा कंपनी ने अभी इस बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है।
फाइल फोटो
Vespa GTV में एलईडी लाइटें
Vespa GTV में एलईडी लाइटें दी गई हैं। यह नया स्कूटर मैट ब्लैक डिजाइन थीम पर आधारित है। शानदार स्कूटर में अलॉय व्हील, एग्जॉस्ट कवर, ग्रैब्राइल, रियरव्यू मिरर और फुटरेस्ट मैट ब्लैक रंग में दिए गए हैं। इस स्कूटर में एडवांस फीचर्स बिना चाबी के स्टार्ट-स्टॉप ऑप्शन, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, एबीएस और यूएसबी चार्जिंग पोर्ट मिलेंगे।
Vespa GTV स्कूटर में दो कलर ऑप्शन
Vespa GTV स्कूटर में फिलहाल दो रंग ऑफर किए गए हैं। हाल ही में कंपनी ने अपना स्कूटर Vespa VXL 125 डुअल कलर लॉन्च किया था। Vespa VXL 125 शुरूआती कीमत 149278 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी। इसमें 124.45cc का BS6 इंजन दिया गया है।
9.65 bhp की पावर और 10.11 Nm का टॉर्क
वेस्पा VXL 125 में 9.65 bhp की पावर और 10.11 Nm का टॉर्क जेनरेट मिलती है। इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिया गया है। स्कूटर की सीट हाइट 770 mm है। जिससे कम हाइट वाले लोग भी इसे आसानी से चला सकते हैं।
7.4 लीटर का फ्यूल टैंक
वेस्पा VXL 125 का कुल वजन 115 kg का है और इसमें 7.4 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। कंपनी का यह रेट्रो स्टाइल स्कूटर है। इसमें एलईडी हेडलैंप, USB चार्जर, 10 इंच के व्हील, ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं। इस दमदार स्कूटर के फ्रंट में सिंगल साइड आर्म सस्पेंशन और रियर में हाइड्रोलिक मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। जिससे खराब रास्तों पर राइडर को झटके नहीं लगते हैं।
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
8 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
11 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
15 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines