हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

TVS का नया स्कूटर लॉन्च, फीचर्स देख दांतों तले दबा लेंगे उंगली, महज 9 सेकंड में पकड़ता है 60 Kmph की स्पीड

विज्ञापन
tvs ntorq 125 race edition

TVS Scooters: टीवीएस अपने स्कूटर में ट्रेंडी कलर और पावरफुल इंजन देता है। कंपनी का TVS Ntorq 125 इंडियन मार्केट में पॉपुलर ब्रांड है। इसी को अपडेट करते हुए कंपनी ने हाल ही में TVS Ntorq 125 Race Edition लॉन्च किया है। फिलहाल यह स्कूटर फिलीपींस में पेश किया गया है। जल्द ही इसके इंडियन मार्केट में भी आने की संभावना है।

पावरफुल इंजन सड़क पर 9.25 hp की हाई पावर देता है

TVS Ntorq 125 Race Edition में 124.8cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन है। यह इंजन 4-स्ट्रोक और 3-वॉल्व, एयर-कूल्ड SOHC फ्यूल-इंजेक्टेड के साथ मिलता है। यह पावरफुल इंजन सड़क पर 9.25 hp की हाई पावर देता है। यह करीब 10.5 Nm का पीक टॉर्क देता है।

tvs ntorq 125 race edition

विज्ञापन

अट्रैक्टिव लुक के लिए सिग्नेचर LED हेडलैंप और DRL 

NTORQ 125 race edition अपने दमदार इंजन के साथ 90 KMPH की टॉप स्पीड देता है। यह स्कूटर महज 9.1 सेकंड में 0-60 KMPH की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। TVS Ntorq 125 Race Edition को अट्रैक्टिव लुक देने के लिए इसमें सिग्नेचर LED हेडलैंप और DRL दिए गए हैं।

स्मार्टफोन कनेक्ट और तीन कलर ऑप्शन 

इसमें एंब्लेम के साथ चेकर्ड फ्लैग ग्राफिक्स दिए गए हैं। जो युवाओं को आकर्षित करेंगे। वहीं, इसमें TVS SmartXonnect है। जिससे राइडर स्कूटर से अपने स्मार्टफोन को कनेक्ट कर सकता है। इसमें तीन कलर ऑप्शन matte black, metallic black और metallic red मिलते हैं।

विज्ञापन

डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर समेत धांसू फीचर्स

इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। फिलहाल कंपनी ने NTORQ 125 race edition की कीमतों के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। बता दें इंडियन मार्केट में TVS Ntorq  84,386 से 1.04 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola