अमेरिका में आयात की जाने वाली सभी विदेशी कारों पर 25% शुल्क लगाने की घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कर दी है। यह व्यवस्था 2 अप्रैल से लागू होगी और 3 अप्रैल से शुल्क की वसूली शुरू होगी। उनका यह कदम ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है। ट्रंप ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, ” सरकार के इस कदम से उन सभी कारों पर 25% शुल्क लगेगा जो संयुक्त राज्य अमेरिका में नहीं बनी हैं। यह स्थायी कदम होगा। हम 2.5% शुल्क से शुरुआत करेंगे, जो वर्तमान समय में लागू है और इसे 25% तक बढ़ा दिया जाएगा।”
ट्रम्प से जब पूछा गया कि क्या इस निर्णय को पलटने की कोई संभावना है, तो ट्रम्प ने कहा, “यह स्थायी है, लेकिन यदि आप अपनी कार संयुक्त राज्य अमेरिका में बनाते हैं, तो कोई टैरिफ नहीं है।” मेक्सिको अमेरिका को कारों का सबसे बड़ा विदेशी आपूर्तिकर्ता है, उसके बाद दक्षिण कोरिया, जापान, कनाडा और जर्मनी का स्थान है। भारत से अमेरिका को ऑटोमोबाइल, ट्रक, और मोटरसाइकिल निर्यात किए जाते हैं। भारत से निर्यात की जाने वाली कारों में से अधिकांश सेडान और हैचबैक हैं। हुंडई वर्ना सेडान और मारुति बलेनो हैचबैक सबसे अधिक निर्यात की जाने वाली भारतीय कारें हैं। जिन्हें खरीदने के लिए अमेरिका के लोगों को ज्यादा पैसा देना होगा।
4000-12000 डॉलर के बीच में गाड़ियों की कीमतों में इजाफा
डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि इस कदम से अमेरिकी आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा मिलेगा और इससे विकास में तेजी आएगी। जानकारी के लिए बता दें कि 2 अप्रैल को को ट्रंप ने “मुक्ति दिवस” (Liberation Day) के रूप में नामित किया है। माना जा रहा है कि यह कदम ऑटोमेकर्स की सप्लाई चेन को बाधित कर सकता है और अमेरिकी ग्राहकों को महंगाई का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि इस कदम से अमेरिका में कार विदेशी कार खरीदना महंगा होगा। एक्सपर्ट मानते हैं कि इस कदम से 4000-12000 डॉलर के बीच में गाड़ियों की कीमतों में इजाफा हो सकता है। ऐसा अनुमान है कि इससे अमेरिका को करीब 100 बिलियन डॉलर टैक्स कलेक्शन होगा।
चीन को मिल सकती है थोड़ी छूट
डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया कि वह चीनी स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक को लेकर समझौता करने के लिए चीन को टैरिफ में मामूली छूट दे सकते हैं। ट्रंप ने यह भी बताया कि यदि जरूरी हुआ तो वह समझौते की समय सीमा बढ़ाने के लिए तैयार हैं। ट्रंप ने कहा कि टिकटॉक खरीदने के कई तरीके हैं और यह भी बताया कि टिकटॉक में दिलचस्पी है।
यह भी पढ़ें: 24km का माइलेज, 6 एयरबैग्स, ये हैं देश की दमदार सब-फोर मीटर SUVs
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
16 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
18 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
19 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
21 hrs agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines