Upcoming Bikes in India: इंडियन बाजार में बाइक की मार्केट बदलती जा रही है, अब लोगों को हाई एंड और रेट्रोल लुक्स बाइक्स काफी पसंद आ रही हैं। इसी को देखते हुए अलग-अलग कंपनियों की तीन धांसू बाइक्स (Triumph Speed 400, Royal Enfield Bullet 350 और new Hero Karizma लाइन अप हैं। आइए आपको इनकी कीमत और माइलेज के बारे में बताते हैं।
Triumph Speed 400
यह 398.15cc की धाकड़ बाइक है। इसमें 13.5 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है। Triumph Speed 400 में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगाा, जो 39.5 bhp की पावर और 37.5 Nm का पीक टॉर्क देगा। बाइक में धाकड़ 28 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। इसमें सेफ्टी के लिए एबीएस, डिस्क ब्रेक बाइक में एलईडी हेडलैंप और एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। बाइक शुरुआती कीमत 2.23 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी।
फाइल फोटो
Royal Enfield Bullet 350
अनुमान है कि यह बाइक शुरुआती कीमत 1.50 लाख रुपये से अधिक में मिलेगी। रॉयल एनफील्ड अपनी इस अपडेटेड नई मोटरसाइकिल में 346cc का इंजन देगी। बाइक का कुल वजन 191 kg है और इसमें आरामदायक सफर के लिए सिंगल सीट दी गई है। कंपनी अपनी इस जानदार बाइक को 30 अगस्त को लॉन्च कर सकती है। बाइक नए ‘J’ प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है , जिसमें 19 bhp की पावर मिलेगी। नई Royal Enfield Bullet 350 में 13.5 लीटर का फ्यूल टैंक मिलेगा। फिलहाल कंपनी ने अपनी इस नई बाइक की कीमत और डिलीवरी डेट का खुलासा नहीं किया है। सेफ्टी के लिए बाइक के फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक है।
फाइल फोटो
Hero Karizma
हीरो मोटोकॉर्प अपनी धांसू बाइक Karizma को रिलॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। नई Karizma में 200cc का BS6 पेट्रोल इंजन मिलेगा, 20 PS की पावर और 19 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुमार कंपनी 29 अगस्त 2023 को इसे लॉन्च कर सकती है। हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी कीमत, लॉन्च डेट और पावरट्रेन के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है। पुरानी बाइक में आरामदायक सिंगल सीट दी जाती थी। अनुमान है कि नई बाइक में लिक्विड-कूल्ड इंजन, 6-स्पीड गियरबॉक्स, डिजिटल स्पीडोमीटर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे एडवांस फीचर्स दिए जाएंगे।
संबंधित खबरें
लॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
7 hrs agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
11 hrs agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
14 hrs ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
1 day agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
1 day agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
1 day agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
1 day agoHonda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
2 days agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
2 days agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines