Toyota upcoming car: बिग साइज एसयूवी मार्केट का नया क्रेज है। यही वजह है कि हर कार निर्माता कंपनी इस सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ बनाने में जुटी है। इसी कड़ी में टोयोटा ने नया दांव चला है। कंपनी जल्द ही अपनी इस नई एसयूवी कार को पेश कर सकती है।
ग्लोबल मार्केट में मचा चुकी धमाल
इस नई कार का नाम होगा Toyota Rush 2024. फिलहाल कंपनी ने अपनी इस नई कार की कीमत और लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि यह कार साल 2024 में पेश की जाएगी। यह कार का अपडेट वर्जन होगा। इस बार इसे भारत में ही पेश किया जा सकता है। फिलहाल अब तक इसे केवल ग्लोबल मार्केट में ही बेचा जाता था।
Toyota Rush
1.5-litre पेट्रोल इंजन के साथ आएगी यह 4 सिलेंडर कार
बाजार में यह कार Maruti Ertiga, Hyundai Creta, Renault Duster और Scorpio जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी। यह धाकड़ कार 1.5-litre पेट्रोल इंजन के साथ आएगी। यह 4 सिलेंडर इंजन होगा, जो हाई स्पीड प्रदान करेगा। यह 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन कार होगी, जो सड़क पर हाई पावर जेनरेट करेगी।
2685 mm का व्हीलबेस मिलेगा
Toyota Rush कंपनी की 7 सीटर SUV कार है। जिसका कुल वजन 1300 Kg होगा। कार की लंबाई 4435 mm की है। इसकी चौड़ाई 1695 mm की है। कार की हाइट 1705 mm की है। इस शानदार कार में 2685 mm का व्हीलबेस है, जिससे यह कार संकरी जगहों से भी आसानी से मोड़ी जा सकती है। कार में LED हेडलाइट और बड़ी ग्रिल मिलेंगी।
कार में 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
कार में 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल डिस्प्ले और माउंटेड कंट्रोल मिलेंगा। इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट,स कीलेस एंट्री और रियर पार्किंग कैमरा जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। कार में सेफ्टी के लिए डुअल एयरबैग, ABS के साथ EBD जैसे फीचर्स मिलते हैं। कार में हिल स्टार्ट असिस्ट का फीचर मिलता है, जो पहाड़ों या ऊंचाई वाले रास्तों पर काम आता है।
Toyota Rush
कार में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन
Toyota Rush 2024 हाई परफॉमेंस कार है, जो सड़क पर 104 PS की पावर और 136 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। कार में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी ऑप्शन आता है। अनुमान है कि यह कार शुरुआती कीमत 10 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जाएगी। हालांकि कंपनी ने अभी अपनी इस कार की कीमत का खुलासा नहीं किया है।
कार में चार वेरिएंट E, S, G, और V
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस कार के चार वेरिएंट E, S, G, और V पेश किए जा सकते हैं। इसमें LED हेडलैंप, फॉग लाइट और LED टेल लाइट मिलेंगे। कार में रूफ टेल, शॉर्क फिन एंटीना और 16-इंच के अट्रैक्टिव अलॉय व्हील दिए जाएंगे।
संबंधित खबरें
Maruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
11 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
13 hrs ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
16 hrs agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
1 day agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
1 day agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
1 day agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
1 day agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
2 days agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines