Toyota Rumion: इंडियन कार बाजार में इन दिनों एसयूवी कार हाई डिमांड पर हैं। यही वजह है कि कार निर्माता कंपनियां इस सेगमेंट में किफायती दाम में कम खर्च देने वाली धाकड़ कार लॉन्च कर रही हैं। इसी कड़ी में टोयोटा ने इस सेगमेंट में धमाका किया है।
Rumion को इंडिया में लॉन्च करने की तैयारी
टोयोटा ने एसयूवी सेगमेंट में अपनी नई धाकड़ कार Rumion को इंडिया में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। खास बात यह है कि इस कार में सीएनजी वर्जन भी आने का अनुमान है। यह Maruti की Ertiga पर बेस्ड होगी, जिससे इस कार की कीमत भी 10 लाख एक्स शोरूम प्राइस होने की उम्मीद जताई जा रही है।
फाइल फोटो
Toyota Rumion में मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ऑप्शन
जानकारी के अनुसार Toyota Rumion में मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ऑप्शन मिलेंगे। यह 7-सीटर कार होगी और यह कंपनी की चौथी एमपीवी कार है। अनुमान है कि इस कार में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। यह जानदार इंजन 103 hp की पावर और 137 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
बड़े अलॉय व्हील और सेफ्टी के लिए एयरबैग
कार में सेफ्टी के लिए एयरबैग, एबीएस और एडीएएस जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसमें बड़े अलॉय व्हील मिलेंगे, जो इस कार के लुक को शानदार बनाएंगे। यह कार फिलहाल ग्लोबल मार्केट में बेची जा रही है। फिलहाल कंपनी ने इंडिया में इसके लॉन्च की डेट और कीमत का खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि इस कार को कंपनी सितंबर 2023 तक बाजार में पेश कर दे।
क्या होती है MPV गाड़ियां और जानें इसके फायदे
मल्टी पर्पज व्हीकल (MPV) गाड़ियों को इस तरह से डिजाइन किया जाता है जिससे इनमें ज्यादा सामान, ज्यादा लोगों को लेकर आवाजाही की जा सके। आमतौर पर एमपीवी पांच और सात सीटर वाली गाड़ियां होती हैं। बीच की सीट पर ड्राइवर सीट जैसे ऑप्शन भी इस तरह की गाड़ियों में दिए जाते हैं और आखिरी लाइन की सीटें आसानी से फोल्ड हो जाती हैं जिससे गाड़ी में ज्यादा सामान रखा जा सकता है। एमपीवी सेगमेंट की गाड़ियां उन लोगों के लिए ज्यादा मुफीद रहती हैं जिनका परिवार बड़ा होता है और सभी एकसाथ घूमने जाते हैं।
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 hr agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
6 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
7 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
7 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines