Toyota Hilux VS Isuzu V-Cross: ऑफ रोडिंग कारों का क्रेज इंडियन मार्केट में बढ़ता जा रहा है। यही वजह है कि मार्केट में 4X4 कारों की डिमांड बढ़ी है। आइए आपको इस सेगमेंट में आने वाली Toyota Hilux और Isuzu V-Cross के कीमत और फीचर्स के बारे में बताते हैं। जिससे अगर आप ऐसी एसयूवी लेना चाहते हैं जो सिटी और ऑफ रोडिंग दोनों में परफॉर्म करे तो आपकी कन्फ्यूजन दूर हो सके।
Toyota Hilux में पावरफुल 2.8 लीटर का डीजल इंजन
Toyota Hilux में पावरफुल 2.8 लीटर का डीजल इंजन मिलता है। जो 201 bhp की हाई पावर और अधिकतम 420 Nm का पीक टार्क जेनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जा रहा है। यह 4X4 कार है। इसमें सामान रखने का भरपूर स्पेस है और इसमें 5 लोग बड़े आराम से बैठ सकते हैं। इतना ही नहीं कार में बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं।
Toyota Hilux
8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
Hilux में कूल्ड ग्लोवबॉक्स, एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है। इसमें क्रूज़ कंट्रोल, ड्यूल-ज़ोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, स्टीयरिंग व्हील के लिए टिल्ट और टेलीस्कोपिक एडजस्टमेंट आदि फीचर्स दिए गए हैं। यह एसयूवी शुरूआती कीमत 33.99 लाख से लेकर 36.80 लाख रुपए एक्स शोरुम में बाजार में उपलब्ध है।
Isuzu में मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन
Isuzu V-Cross में 1898 cc का दमदार डीजन इंजन मिलता है। यह इंजन 160.92 Bhp की पावर देता है। इसमें मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन का विकल्प है। यह फाइव सीटर BS6 एसयूवी है। बाजार में यह शुरूआती कीमत 23.50 लाख एक्स शोरूम में मिलती है। इसमें Z और Z Prestige दो ट्रिम मिलते हैं।
2 व्हील और 4 व्हील दोनों ड्राइव ऑप्शन
V-Cross में 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। 2 व्हील और 4 व्हील दोनों ड्राइव ऑप्शन मिलते हैं। इसमें 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम six-way adjustable driver seat, ORVMs, क्रूज कंट्रोल, स्टीयरिंग mounted कंट्रोल, LED हैंडलैंप मिलते हैं। इसके अलावा इसमें हिल स्टार्ट, रियर व्यू कैमरा आदि फीचर्स हैं।
ऑफ रोडिंग में सेफ्टी रखते हैं ABS और ESC
इसमें छह एयरबैग है। सेफ्टी के लिए इसमें anti-lock braking system (ABS) और electronic stability control (ESC) सिस्टम हैं। एबीएस टायर फिसलने की स्थिति में उसे रोकता है। तेज स्पीड पर अचानक ब्रेक लगाने पर खुद से ही एबीएस सक्रिय हो जाता है और हादसों से बचाव में मदद करता है। इसी तरह ईएससी में अचानक मोड़ लगाने पर पहियों पर एक सामान ब्रेक न लगाकर, जरुरत के मुताबिक कम ज्यादा ब्रेक लगाकर उसे फिसलने से बचा लेता है।
संबंधित खबरें
पेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
3 hrs agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
22 hrs agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
23 hrs ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
1 day ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
1 day agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
2 days ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
2 days agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
3 days agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines