कई साल की अटकलों और इंतज़ार के बाद, दिग्गज कारोबारी एलन मस्क की अमेरिकी इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता कंपनी टेस्ला ने भारतीय बाजार में अपने पहले मॉडल Model Y SUV के साथ कदम रख दिया है। मुंबई के बीकेसी (बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स) में टेस्ला का पहला शोरूम भी खुल चुका है, और ग्राहक कार की ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। क्योंकि टेस्ला की मॉडल Y एक इलेक्ट्रिक कार है और कंपनी एक इलेक्ट्रिक कार निर्माता है तो भारतीय बाज़ार में मॉडल Y कार का सीधा मुकाबला Kia EV6, वोल्वो XC40 रिचार्ज, वोल्वो C40 रिचार्ज और BYD Seal जैसी इलेक्ट्रिक गाड़ियों से होगा।
कितने वैरिएंट में मिलेगा टेस्ला मॉडल Y?
भारत में टेस्ला मॉडल Y को दो वेरिएंट में पेश किया गया है जिनमें स्टैंडर्ड (RWD): ₹59.89 लाख (एक्स-शोरूम) और लॉन्ग रेंज (RWD): ₹67.89 लाख (एक्स-शोरूम) मॉडल शामिल है। ये कार CBU (Completely Built Unit) के रूप में अमेरिका से इंपोर्ट हो रही है, इसलिए इस पर भारी आयात शुल्क लगता है, जिससे इसकी कीमतें अन्य देशों के मुकाबले ज़्यादा हैं। इसके साथ ही भारत में ऑन-रोड कीमत में RTO टैक्स, इंश्योरेंस, हैंडलिंग चार्ज और अन्य फीस शामिल होती है।
क्या है टेस्ला मॉडल Y की खासियतें?
टेस्ला Y मॉडल की डिज़ाइन और इंटीरियर की बात करें तो इसमें काफी कुछ खास है। इस SUV कार में 15.3-इंच बड़ा टचस्क्रीन है। इसके साथ ही पैनोरॉमिक ग्लास रूफ भी दिया गया है। इसके साथ ही कार ब्रीदेबल और हॉट सीट, इलेक्ट्रिक फोल्डिंग, 9-स्पीकर साउंड सिस्टम, एम्बिएंट लाइटिंग और पीछे यात्रियों के लिए 8-इंच स्क्रीन जैसी सुविधाओं से लैस है।
सेफ्टी और टेक्नोलॉजी
टेस्ला का Y मॉडल 8 बाहरी कैमरों से लैस है और इसके साथ ही इसमें ऑटोमेटेड ड्राइविंग फीचर्स और हाई-सेंसिंग अलर्ट सिस्टम भी दिए गए हैं।
रेंज और परफॉर्मेंस
रेंज और परफॉर्मेंस की बात करें तो कंपनी के स्टैंडर्ड वेरिएंट में रेंज 500 किमी (WLTP) है वहीं लॉन्ग रेंज वेरिएंट की रेंज 622 किमी (WLTP) है। दोनों वेरिएंट में रियर-व्हील ड्राइव (RWD) सेटअप और टॉप स्पीड 201 किमी/घंटा है।
संबंधित खबरें
सनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
8 hrs agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
12 hrs agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
13 hrs agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
2 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
2 days agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
3 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
3 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines